Tuesday, 22 January 2019

गुलरेज आलम बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रवक्ता

गुलरेज आलम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सहरसा जिला प्रवक्ता मनोनीत

जिलाध्यक्ष महबूब आलम ने मनोनयन का पत्र समर्पित करते हुए जताया विश्वास

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है। सहरसा जिला कांग्रेसकमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष महबूब आलम ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अशरफ चक निवासी मो गुलरेज आलम को सहरसा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है।
उन्होंने मनोनयन पत्र में कहा कि आपके कांग्रेस के प्रति लगन एवं समर्पण को देखते हुए सहरसा जिला प्रवक्ता का कार्य सौंपा जा रहा। विश्वास करते हैं कि दिए गए दायित्व का सही निर्वाहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
नव मनोनीत जिला प्रवक्ता मो गुलरेज आलम ने कहा कि जो पद मुझे कांग्रेस पार्टी ने दिया है मैं निष्टावान होकर पार्टी हित में काम करने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।
जिला प्रवक्ता बनने पर मो गुलरेज आलम को बधाई देने वालों में मो जुनैद आलम,मो शहरोज,मो रेहान, तबरेज आलम, अमित कुमार, राकेश कुमार, मो तुफैल, अभिमन्यु यादव सहित दर्जनो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल है।

No comments: