रोजगार परक दुकानें खुलने से बाजार में आती है रौनक : बरकत अली
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के रानीहाट-सिमरी पथ के मवेशी हाट के समीप मंगलवार को फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के जिला संयोजक बरकत अली एवं "हम" पार्टी के नेता नरेश कुमार निराला ने संयुक्त रूप से सैफ इंजिनियर वर्क शॉप का फीता काट उद्घाटन किया।
इस मौके पर बरकत अली ने कहा कि बाजार में रोजगार परक दुकानें खुलने से बाजार में रौनक आती है। साथ ही बाजार का भेल्यू भी बढ़ता है। देश में रोजगार की कमी दिन व दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में इस प्रकार की दुकानें खुलने से एक से अधिक व्यक्ति को रोजगार मिलता है।
वही हम नेता नरेश कुमार निराला ने कहा कि इंजीनियरिंग वर्क शॉप के मामले में सहरसा जिले में सिमरी बख्तियारपुर का नाम हमेशा अव्वल रहा है। जिसमें रानीबाग हमेशा अपनी अलग पहचान इस क्षेत्र में बना रखी है आज एक और इस प्रकार की दुकान खुलने से चार चांद लग गया है।
वर्क शॉप के प्रोपराइटर मो ईनामूल हक ने बताया कि यू तो रानीबाग इस क्षेत्र में आगे रहा है । यहां से गुणवत्ता पूर्ण एवं गारंटेड ट्रेक्टर ट्राली, थ्रेसर, ग्रिल गेट का निर्माण सस्ते दर पर बनाने की शुरुआत कर दी। कुछ नया व अलग करने की दिशा में यह वर्क शॉप काम करने जा रही। कुछ दिनों में इसका रिजल्ट भी देखने को ग्राहकों को मिल जाएगा।
इस मौके पर सहबाज आलम, मंसूर आलम, मो अंजूम, मो सोनू, आमीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment