Thursday, 24 January 2019

जन-अधिकार पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया

जननायक कर्पूरी ठाकुर राजनीति में अतुलनीय - जिलाध्यक्ष

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

जन अधिकार पार्टी के द्वारा गुरुवार को सिमरी बख़्तियारपुर के हाई स्कूल मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम धाम से मनाई गई।
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम,छात्र प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव, प्रखंड अध्यक्ष अंगद यादव,अति पिछड़ा वर्ग एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप पासवान,सददेव चौधरी,प्रणव आनंद गोलू आदि ने कर्पूरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार और उत्तर भारत की राजनीति में ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे छोटा कर पाना किसी के लिए संभव नहीं हुआ।
वही छात्र प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव ने कहा कि गरीबों और वंचितों के लिए उन्होंने जो किया, वह एक अप्रतिम मिसाल है।पूरे उत्तर भारत में कर्पूरी ठाकुर  एक ऐसे समाजवादी नेता के रूप में याद किये जाते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही था. उनकी सादगी और ईमानदारी का लोहा उनके राजनीतिक विरोधी भी मानते थे. जो लोग राजसत्ता में होते हैं, मंत्री-मुख्यमंत्री बन जाते हैं, वे प्रायः जनता से दूर हो जाया करते हैं, लेकिन कर्पूरी ठाकुर अपवाद थे. वह हरदम भीड़ से घिरे होते थे. उन्हें भीड़ का आदमी कहा जाता था।
बिजेंद्र भारती ,प्रखंड अध्यक्ष अंगद यादव, नवनियुक्त एससी/एसटी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पासवान, छात्र नेता सददेव चौधरी, प्रणव आनंद गोलू, विक्रम चौरसिया, ललित, राजकुमार, रोहित, विजय, गोलू यादव, निशांत पासवान, राजीव, गोरभ, राज,संतोष, सुभाष चौधरी आदि जाप नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: