Tuesday, 18 December 2018

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के तीनों प्रखंडो में युवा RJD ने किया हल्ला बोल

कड़ाके की ठंड एवं बरसात की परवाह किए नेताओं ने दिया धरना प्रदर्शन

सिमरी बख्तियारपुर में विपीन भगत, सलखुआ में रणवीर कुमार यादव एवं बनमा में पिन्टू गोप के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को साजिश के तहत फर्जी केस में फंसाने एवं जेल भेजने के खिलाफ राज्यव्यापी अह्वान पर सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडो में युवा राजद ने प्रखंड मुख्यालयों पर हल्ला बोल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड  मुख्यालय में धरना दिया। वहीं राजद के युवा प्रतिनिधि मंडल ने सिमरी बख्तियारपुर वीडियो मनोज कुमार को स्मार पत्र भी दिया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने किया। वहीं मंच संचालन युवा राजद के नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन कुमार भगत ने किया। इस अवसर पर युवा  नेताओं ने कहा कि युवाओं को अब अपने हक-हकुक की लड़ाई के लिए आगे बढ़ना होगा। राजद नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की नीतीश सरकार ने सत्ता सुख पाने के लिए सुनियोजित साजिश के तहत लालू जी फंसाया गया है। धरना प्रदर्शन में गोपाल शर्मा, चंदन यादव, जीतू कुमार यादव, हरे राम शर्मा, संजय यादव, रामखेलावन यादव, लोचन कुमार, राहुल जैन, एनके यादव, रबीसर यादव, मुसकान कुमार, अभिनाश यादव, रविंद्र यादव सहित अन्य ने भाग लिया। 
वही सलखुआ प्रखंड मुख्यालय पर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रणवीर कुमार यादव की अगुवाई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि आज सब कुछ सामने आ गया कि किस प्रकार लालू प्रसाद को सीबीआई ने भाजपा के इसारे पर झंसाने का काम किया। अगले चुनाव में जनता एक एक बात का बदला लेगी। इस मौके पर गुंजन देवी, विनोद यादव, नंदकिशोर यादव, सुभाष यादव, संजय कुमार, खोखो शर्मा,ललन यादव आदि मौजूद रहे।
वही बनमा-ईटहरी प्रखंड में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के उपर विपक्षी पार्टीयों के द्वारा झुठा आरोप में फसाने के बिरुद्ध युवा राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष पिंटू गोप के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया एवं राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राजद सुप्रीमो बिहार के दलित अतिपिछड़ा को आवाज देने का काम किया है लेकिन भाजपा के नेताओं द्वारा अपने अधिनस्थ सीबीआई के द्वारा लालु जी फसाने का काम किया जो बिहार की जनता कही बर्दास्त नहीं करेगी। मौके पर अभय यादव, कैलाश यादव, शिव यादव, सुवेन्दर यादव, पपलेश यादव, रणवीर यादव, समेत दर्जनों उपस्थित रहे।

No comments: