Wednesday, 19 December 2018

निजी स्कूलों के वाहनों की हुई जांच,कई स्कूलों के वाहन जब्त

ट्रीपल लोडिंग, दो पहिया वाहनों की भी हुई जांच.. बिना हाई सिक्युरिटी नंबर पर जब्त होगी वाहन !

बिना ISI मार्का वाले हेलमेट बेचने पर भी होगी कार्रवाई !

रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा

सहरसा :- सदर थाना क्षेत्र के महिला थाना गेट के समीप परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों एवं दो पहिया वाहन की जांच बुधवार की सुबह की गयी। इस क्रम में शहरी क्षेत्र के कई विद्यालयों के वाहनों की जांच की गई। 
इस दौरान करीब एक दर्जन स्कूल के वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। MVI संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने करीब दर्जन भर निजी विद्यालयों के वाहनों की पड़ताल की।
खाली गाड़ियों को तुरंत ही जब्त कर लिया गया। वही करीब 15 गाड़ियों में बच्चे सवार होने के कारण उन गाड़ियों के कागजात को जब्त कर कार्यालय बुलाया गया। हालांकि कुछ वाहन में थोड़ी बहुत कमी पाई गई लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कारवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान कई ट्रिपल लोडिंग अन्य गाड़ियों को भी जब्त किया गया। 
MVI संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार अब बिना हाय सिक्युरिटी बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी को भी जब्त किया जाएगा और बिना ISI मार्क के डुप्लीकेट हेलमेट बेचने वालों दुकानदारों पर भी दुकान सील कर उचित कार्यवाई की जाएगी। विभाग ने आज निजी स्कूल के कई गाड़ियों को सुप्रीम कोर्ट के अवहेलना को लेकर किया जप्त। सुप्रीम कोर्ट के मानक के अनुसार नही चलती है निजी स्कूल की गाड़ी। परिवहन विभाग ने थाना चौक पर किया गाड़ी जप्त। 
चेकिंग अभियान में ट्रैफिक इंचार्ज नागेंद्र राम सहित महिला थाना के पुलिस अधिकारी, सिपाही सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments: