बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा
1295 के लक्ष्य के विरूद्ध 1280 लाभुकों का खाता खुलवा भेज दी गई प्रथम किस्त
703 को मिल चुका दुसरी किस्त तो 226 लाभुकों का मकान बन हो गया तैयार
सिमरी बख्तियारपुर से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के साईट पर जारी किये गये प्रधानमंत्री आवास योजना की कार्यो की लेखा-जोखा में जिले के दस प्रखंडो में जहां बनमा ईटहरी प्रखंड को पहली बार पहला रेंक मिला है वहीं जिले में पतरघट प्रखंड को 10 वां रेंक मिला है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो की समीक्षा के बाद जारी किये गये ग्रामीण विकास विभाग के साईट पर ताजा लिस्ट है। जो कि 5 दिसम्बर से अब तक की है। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी लिस्ट में वित्तीय वर्ष 16-17 एवं 17-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना में दिये गये प्रखंड बार लक्ष्यो की समीक्षा उपरांत निकाला गया है।
जिन लिस्ट में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जिले के दस प्रखंडो में से बनमा ईटहरी प्रखंड को आवास योजना में बेहतर कार्यो के लिए 49.28 प्रतिशत देते हुए प्रथम रेंक दिया गया है। वहीं सोनवर्षा प्रखंड को 48.87 प्रतिशत देते हुए जिले में बेहतर कार्यो के लिए दूसरा रेंक दिया गया है। महिषि प्रखंड को 47.08 प्रतिशत देते हुए तीसरा रेंक, सौरबाजार को 46.71 प्रतिशत चौथा रेंक, तो सिमरी बख्तियारपुर को 46.09 प्रतिशत पांचवा रेंक, सत्तरकटैया को 45.98 प्रतिशत छट्ठा रेंक, कहरा को 44.71 प्रतिशत सांतवा रेंक, सलखुआ को 44.70 प्रतिशत आंठवा रेंक, नवहट्टा प्रखंड को 44.27 प्रतिशत नवमां रेंक तथा पतरघट प्रखंड को 43.15 प्रतिशत देते हुए दसवां रेंक दिया गया है।
बताया जाता है कि बीते तीन-चार महीनो से ग्रामीण विकास विभाग के साईट पर बनमा ईटहरी प्रखंड प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्यो में प्रथम रेंक बरकरार रख पा रहा है। बनमा ईटहरी को मिले प्रथम रेंक में बीडीओ चन्द्रगुप्त कुमार बैठा की अहम रोल माना जा रहा है। चूंकि अर्सो बाद बनमा ईटहरी को प्रथम रेंक प्राप्त हुआ है।
बीडीओ चन्द्रगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि सात पंचायतो के इस प्रखंड में की गई यह कड़ी मेहनत का नतीजा है जो प्रथम रेंक लाने में कामयाब हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बनमा ईटहरी प्रखंड को वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 17-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना में 1295 का लक्ष्य मिला था। जिन लक्ष्यो के अनुरूप 1280 लाभुको के खाता वगैरह की जांच करते हुए उसे स्वीकृत किया गया। 1280 लाभुको को स्वीकृत करते हुए सभी 1280 लाभुको के खाते में प्रथम किस्त आवास योजना की राशि प्रखंड कार्यालय के द्वारा भेज दिया गया। इसके अलावे जांचोपरांत उनमें से 703 लाभुको को द्वीतीय राशि की किस्त भी भेज दिया गया। वहीं इन लाभुको की जांचोपरांत इनमें से 244 लाभुको के खाते में तीसरी किस्त की भी राशि भेज दिया गया है। जिन तीसरी किस्त की राशि पाने वाले लाभुको में से जांच में 226 लाभुको का मकान बन कर तैयार हो गया है।
इसी बेहतर कार्यो के लिए बनमा ईटहरी प्रखंड को पहला रेंक ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पूरे जिले की समीक्षा के दौरान साईट पर जारी किया गया है।

No comments:
Post a Comment