एक बाइक,दो बकड़ी सहित लाखों की सम्पत्ति जलने का लगाया जा रहा है अनुमान
जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्निपीड़ीतो को दिया जाएगा सहायता : सीओ
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पूर्व कोशी तटबंध के अन्दर स्थित चानन गांव में अचानक एक से निकली आग की चिंगारी ने देखते ही देखते आधा दर्जन घरों को जला कर राख कर दिया।
इस आगलगी में सलखुआ प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी का भी घर जलकर राख हो गया है वहीं एक बाइक एवं दो बकड़ी के जलने की बात कही जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लोग गहरी नींद में सोए थे अचानक विद्यानंद यादव के घर से निकली आग की लपटें पर जागे नींद से लोगो के द्वारा हल्ला किये जाने पर आस पड़ोस के लोगो ने आग भुझाने का प्रयास किया पर तबतक विद्यानंद के घर के अलावे, जगेश्वर यादव, सुनैना देवी, दिनेश यादव, कृष्णकंकर कुमार , रंजू देवी, सुकेश यादव आग की चपेट में आ गया।
वही विद्यानंद यादव का अपाची वाइक भी जल गया। घर मे बंधी दो बकड़ी भी आग से झुलस कर मर गई। घटना के संबंध में चिरैया ओपी व सीओ को सूचना दी गई । प्रभारी ओपी अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया आवेदन मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। सीओ कन्हैयालाल ने बताया कि हल्का कर्मचारी के जांच रिपोर्ट पर अग्नि पीड़ितों के बीच सहायता राशि वितरित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment