सहरसा से लेकर पटना तक होगा चरणबद्ध
आंदोलन
सोमवार को पुतला दहन से आन्दोलन की होगी शुरुआत
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बिहार एसएससी परीक्षा में पेपर लिक मामलों को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद उग्र आन्दोलन करने का काम करेंगी। सहरसा से लेकर पटना तक चरणबद्ध आंदोलन तब तक किया जाएगा जब तक कि इस परीक्षा को रद्द ना हो जाए।
उक्त बातें जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि आज सुबे में ऐसा कोई परीक्षा नहीं रह गया है जिसमें शिक्षा माफिया सक्रिय नहीं है। सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने शिक्षा को रसातल में ले जाने का काम किया है इसका परिणाम इनको यहां के छात्र सहित आमजन देने का काम करेंगी।
पुनपुन यादव ने आन्दोलन कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के स्टेशन चौक पर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन से कार्यक्रम का शुरुआत करेंगे। इसके बाद पटना में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। वहां से फिर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श कर इस आन्दोलन को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।
पुनपुन यादव ने कहा कि आज बिहार का कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक का सम्पन्न नही हो रहा है। जिससे मेधावी ओर गरीब छात्र अपनी क्षमता का प्रदर्शन नही कर पा रहे है।लेकिन बिहार के मुखिया सुशासन का राग अलापने में मस्त है।इधर शिक्षा माफिया मस्त है।
बिहार एसएससी की परीक्षा से पिछली बार से सरकार ने सबक नही लिया है।आज हर ओर बिहार के मेधावी छात्र ही क्यों परेशान है ?इसका जवाब राज्य के मुखिया को देना चाहिए। सरकार अभिलंब बिहार एसएससी की परीक्षा को कैंसिल करें।
पुनपुन यादव ने सवाल करते हुए कहा कि अगर सरकार ने बिहार एसएससी परीक्षा में पूरी तैयारी के साथ परीक्षा ली है तो फिर परीक्षा हॉल से पेपर सोशल मीडिया पर कैसे आया। पेपर का लीक होने सरकार की प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है। नीतीश सरकार में शिक्षा माफिया का बोल बाला हो गया है।लगता है बिहार का शिक्षा किसी माफिया के हाथ सौंप चुके है।

No comments:
Post a Comment