रायपुरा पंचायत में जिला प्रशासन कर रहा है रंग रोगन से लेकर विभिन्न कार्य
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा आगमन को लेकर जिला प्रशासन सजग दिख रही है। जिले के तीन संभावित स्थानों में एक सिमरी बख्तियारपुर के रायपुरा पंचायत में जिला प्रशासन संभावित आगमन को लेकर जोर से तैयारी शुरू कर दिया है।
शनिवार को सिमरी एसडीओ अरविंद कुमार रायपुरा पहुंचे। एसडीओ ने सर्वप्रथम रायपुरा पंचायत के महादलित टोला रामहरपाल महादलित बस्ती का निरीक्षण किया इसके उपरांत जिनका शौचालय नही बना उन्हें शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया।
एसडीओ ने कहा कि स्वच्छ शौचालय बिना स्वस्थ समाज की कल्पना करना नामुमकिन है। इसलिए जल्द से जल्द अपना शौचालय बनवाए और स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी निभाये। इसके बाद एसडीओ ने पंचायत सरकार भवन पहुंच कार्यो की गति पर बैठक की और जरूरी दिशा - निर्देश दिए।
इधर सीएम के संभावित आगमन को लेकर कई पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पंचायत में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिनमें ग्रामीण आवास सहायक रमन कुमार, ग्रामीण आवास सहायक सज्जन कुमार, ग्रामीण आवास सहायक अजय कुमार, पंचायत रोजगार सेवक राणा प्रताप, ग्रामीण आवास सहायक मुकेश कुमार, ग्रामीण आवास सहायक कुंदन कुमार, ग्रामीण आवास सहायक कौशल किशोर, रंजय कुमार चौधरी, वैभव कुमार, विपिन कुमार, किसान सलाहकार रामजीवन कुमार, पंचायत रोजगार सेवक ललन कुमार, पंचायत रोजगार सेवक नवीन कुमार सहित अन्य शामिल है।
वही सभी वार्डो में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देश दिया गया है कि वार्डो में संचालित सरकारी कल्याणकारी योजना जैसे गली - नली, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय की समीक्षा कर प्रतिदिन प्रतिवेदन दे।
इसके अलावा बीडीओ मनोज कुमार ने रायपुरा के पंचायत सचिव बालेश्वर यादव को पंचायत में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित मामलों की जांच, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी गुरु प्रसाद मंडल को ग्राम पंचायत रायपुरा के सात निश्चय योजना अंतर्गत नली - गली पक्कीकरण योजना की समीक्षा करने, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर मनोज कुमार को ग्राम पंचायत रायपुरा का कृषि इनपुट एवं अन्य कृषि कार्यक्रम पर ध्यान देने, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को ग्राम पंचायत रायपुरा के शिक्षा संबंधी सभी कार्यों की समीक्षा करने, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार को ग्राम पंचायत रायपुरा में राशन कार्ड संबंधित समस्या के निवारण के लिए, सिमरी बख्तियारपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंदन कुमार को ग्राम पंचायत रायपुरा के शौचालय निर्माण एवं शौचालय के भुगतान की समीक्षा करने को कहा गया है।
वही सिमरी बख्तियारपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को रायपुरा के आंगनबाडी केंद्र से संबंधित एवं बाल विकास कल्याण से संबंधित मामलों को निष्पादित करने और सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी को रायपुरा के राजस्व से संबंधित मामलों को निष्पादित करने को कहा गया है।
सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ग्राम पंचायत रायपुरा में स्वास्थ्य से संबंधित मामलों को निष्पादित करने को कहा गया है। साथ ही बीडीओ ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रतिदिन 3:00 बजे दोपहर में पंचायत सरकार भवन रायपुरा में दैनिक प्रतिवेदन के साथ समीक्षा बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को भाग लेना है।
इस मौके पर रायपुरा मुखिया राजकुमार चौधरी, खमहौती मुखिया ललन कुमार यादव, कार्यपालक सहायक अमित कुमार, कार्यपालक सहायक विपिन कुमार, स्वच्छता आरोही गुड़िया कुमारी, रोजगार सेवक ललन कुमार, ब्रजेश कुमार, इंदिरा आवास सहायक अरुण कुमार, विकास मित्र सविता कुमारी, कृषि सलाहकार रामजीवन सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment