Wednesday, 26 December 2018

युवा राजद ने जिला मुख्यालय में जमकर किया हल्ला बोल

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जमकर पीएम व सीएम के विरुद्ध किया नारेबाजी

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को युवा राजद सहरसा के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर नेताओं ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सीबीआई द्वारा झूठे मुकदमे में फसाने की साजिश का पर्दाफाश को लेकर नीतीश एवं मोदी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष गोविंद दास तांती एवं संचालन युवा राजद के प्रवक्ता मुकेश यादव ने किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रवेक्षक अजय कुमार अजनवी एवं युवा राजद के प्रदेश महासचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई के द्वारा फसाने की घिनौनी साजिश किया गया है। 
वहीं युवा राजद के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि सीबीआई का दुरूपयोग करने नीतीश व मोदी जो बिहार के सवा लाख करोड़ जनता को ठगने का काम कर रहे है, उसका पर्दाफाश होने पर नीतीश मोदी के खिलाफ युवा राजद आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम को प्रदेश राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. मो. ताहिर, प्रदेश महासचिव भारत यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश विजय सिंह, सुमन सिंह, बजरंग गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु, अजय निषाद, सचिव दिलीप यादव, युवा राजद के नगर उपाध्यक्ष जावेद अनवर चांद, युवा राजद के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने संबोधित किया। 
इसके अलावा मौके पर जाकिर अली, मो मोज्ज्मिल, एन.के यादव, हरे राम शर्मा, बिपिन भगत, ललन कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, रणवीर कुमार यादव, विवेक कुमार रिंकू, सरीफ रहमानी, सतीश यादव, जयप्रकाश यादव, बिट्टू यादव, पिंटू गोप, बच्चन कुमार मंडल, इंदल यादव सहित कई शामिल रहे।

No comments: