Tuesday, 25 December 2018

सहरसा पुलिस एक्शन में, हथियार सहित बदमाश चढ़ रहे हत्थे....

सोमवार को विकास यादव तो मंगलवार को रौशन कुमार चढ़ चुका है पुलिस के हत्थे

आज बुधवार को भी हो सकता है बड़ा खुलासा, आधुनिक हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

सहरसा से डेक्स की रिपोर्ट :-

हाल के दिनों में सहरसा जिले के विभिन्न इलाकों में तबातोड़ घटनाओं के बाद सहरसा पुलिस एक्शन में नजर आ रही है तबातोड़ छापेमारी कर पुलिस एक के बाद एक बदमाशों को हथियार के साथ दबोच उसके निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में जुट जाती है। 
फोटो सांकेतिक
पुलिसिया एक्शन से बदमाशों के हौसले पस्त हो रहें हैं वही आमजनों में खुशी के साथ जीवन में चैन महसूस हो रहा है।

सोमवार को सोनबरसाराज थाना क्षेत्र के लदारी गांव में मोटरसाइकिल लूटने के दौरान पकडाए मोस्ट वांटेड विकास यादव के पकड़ाए जाने के बाद यह सिलसिला शुरू हो गया।

मंगलवार को सहरसा सदर थाना पुलिस ने प्रिंस पेट्रोल पंप के समीप सौरबाजार थाना क्षेत्र के खैरा मौधरा गांव निवासी बदमाश रौशन कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या फिर बड़े हथियार की डील के फिराक में होने की बात कही जा रही है। 

सोमवार एवं मंगलवार हो मिली सफलता की कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने आग्रतर कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी का सिलसिला जारी रखा। 

सहरसा पुलिस ने सौरबाजार, सोनवर्षाराज में नवपदस्थापित दरोगा के कुशल नेतृत्व का भरपुर फायदा उठाते हुए अपनी पुलिसिया एक्शन को तेज करते हुए एक और बड़ी सफलता प्राप्त करने की बात सामने आ रही है। 

हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी इसका खुलासा करने से परहेज़ कर रही है। सुत्रों की माने तो पुलिस अग्रतर कार्रवाई की वजह से अभी खुलासा करने से परहेज़ कर रही है। संभवत ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुरे कार्रवाई से अवगत कराया जा सकता है। 

पुलिस सुत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशन व विकास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है कुछ अाधुनिक हथियार,गोली एवं कई बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

अब देखना है कि कब पुलिस इसका खुलासा कर आमजनों को राहत का सांस लेने के साथ चैन की नींद सोने देती है।

No comments: