Saturday, 24 November 2018

सिमतुल्ला प्रवेश परीक्षा वंचित छात्र मामले में जाप ने तालाबंदी किया तो छात्र राजद ने जलाया पुतला

41 बच्चों का प्रवेश परीक्षा फार्म में आन्दोलन हुआ तेज

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

प्रखंड क्षेत्र के 41 बच्चों का सिमतुल्ला स्कूल प्रवेश परीक्षा फार्म आपलोड से वंचित रह जाने के मामले में आन्दोलन तेज हो गया है। 
शनिवार को जन-अधिकार छात्र परिषद ने बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर बवाल काट रोषपूर्ण प्रदर्शन कर धरना दिया वहीं शुक्रवार देर शाम छात्र राजद ने स्टेशन चौक पर इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री व बीईओ का पुतला दहन कर विरोध जताया।

छात्र जाप के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव की अगुवाई में छात्र नेताओं ने सुबह बीईओ कार्यालय खुलने से पहले मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरना पर बैठ जमकर नारेबाजी किया। 
इस मौके पर पुनपुन यादव ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह चौपट हो गई है। उच्च शिक्षा की कौन पुछे अब नौनिहालों के भविष्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के 41 बच्चों ने एक साल से सुबे के प्रतिष्ठित सिमतुल्ला स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर फार्म भर बीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराया।

लेकिन बीईओ व कार्यालय कर्मी की लापरवाही से वह फार्म सिर्फ नेट पर अपलोड नहीं किया जिससे सभी बच्चे प्रवेश परीक्षा में बैठने से वंचित रह गया। 
इस धरना व तालाबंदी में प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ संजय यादव, अंगद यादव, नसीम रजा मिस्टर, प्रणव आनंद गोलू, सददेव चौधरी, विक्रम चौरसिया, दिलीप पासवान, राजकुमार पासवान, प्रिंस रॉयल, गोलू,अमन, हर्ष, प्रिंस, रवि,  ललित, राज, गोपाल, रघुनंदन, राहुल, गुलशन, संजीत, मनीष, सन्नी, नीतीश, सुमित, अमर, निशान आदि छात्र नेता और जाप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वही स्टेशन चौक पर छात्र राजद के द्वारा आयोजित पुतला दहन में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं बीईओ अशोक कुमार का पुतला बना पहले जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी किया फिर दोनों का पुतला दहन किया गया। 
इस मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि सुबे के शिक्षा मंत्री की यह हाल है कि अभिभावक मंत्री जी को दर्जनों बार फोन करता है, लेकिन उनका एक बार भी मोबाइल रिसीव नही होता है। ऐसी शिक्षा मंत्री का क्या काम जिसने शिक्षा व्यवस्था को ही चौपट कर दिया। 

पुतला दहन करने वालो में युवा प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ रणवीर यादव, युवा राजद नेता चंदन यादव, संजय यादव, चुआ लाल यादव, संजय साह, छात्र नेता एन के यादव, रविशर यादव, अविनाश यादव, राजा चौधरी, राहुल जैन, करण यादव, मुस्कान कुमार, कौशल सिंह, बिरजू यादव, लालू यादव, दिपक कुमार, गोविंद कुमार, रमन कुमार, मुन्ना पासवान, प्रिंस यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments: