Saturday, 3 November 2018

सहरसा बना अंग्रेजी शराब का जंक्शन, फिर भारी मात्रा में शराब बरामद

40 कार्टून व 4 ट्रेवल बैग में भरे थे दो हजार सोलह बोतल अंग्रेजी शराब

बटराहा, नरियार, बनगांव व बरियाही में रात की गई छापेमारी उपरोक्त शराब हुआ बरामद 

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
बिहार में पूर्ण शराब बन्दी के बाद भी अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नही ले रहा। वहीं अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग लगातार इन शराब तस्करों पर कारवाई कर रही है इसके बावजूद शराब का काला कारोबार थमता नहीं दिख रहा है।
एक बार फिर सहरसा के विभिन्न हिस्सों से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार छापेमारी कर 40 कार्टन व 4 एयर बैग में भरे 2016 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि इस छापेमारी में एक भी कारोबारी उत्पाद विभाग के पकड़ में नही आई। सभी कारोबारी छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए। जब्त शराब हरियाणा निर्मित बताई जाती है जिसकी कुल मात्रा 366 लीटर बताई जाती है। 
सहरसा के उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बीते देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर बटराहा वार्ड नम्बर - 28, स्थित एक लॉज से 4 बैग में भरे 96 बोतल शराब, नरियार वार्ड नम्बर - 3, से 20 कार्टन में बंद 960 बोतल शराब जबकि बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित एक घर से 20 कार्टन में बंद 960 बोतल शराब बरामद किया गया है। अलग - अलग जगहों पर की गई कारवाई में रौशन रजक, संतोष सिंह, चंदन चौधरी, सिकंदर यादव का नाम प्रकाश में आया है।
सभी पर उत्पाद विभाग द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इन लोगों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी की जा रही है जल्द वे लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

No comments: