Wednesday, 30 January 2019

8 कार्टून में बंद 136 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

गिरफ्तार रविन्द्र कामत घर के पीछे शराब रख करता था अबैध कारोबार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार में शराब बंदी कानून अब मजाक बन गया है। कोई एक ऐसा दिन नहीं बीतता है जब सुबे के किसी जिले में कोई शराब का बड़ा खेप व कारोबारी गिरफ्तार नहीं हो।
इसी क्रम में बुधवार को सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने एक शराब कारोबारी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

सोनवर्षा-राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिण वारी टोला सोनवर्षा में अबैध शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर रविन्द्र कामत नामक एक कारोबारी को आठ कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय बाजार के दक्षिण टोला निवासी रविन्द्र कामत अवैध शराब कारोबारी है।जो अपने घर मे अवैध शराब रख कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया।छापेमारी के दौरान कारोबारी रविन्द्र कामत के घर के पीछे से आठ कार्टून में रॉयल स्टैग कंपनी की 750 एमएल की 24 पीस, 375 एमएल का 72 पीस तथा 180 एमएल की 40 पीस बोतल में लगभग 70 लीटर शराब बरामद किया गया। 

साथ ही कारोबारी रविन्द्र कामत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि स्थानीय थाना पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के बाद क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों के बीच हडकंप मच गया है।

No comments: