Thursday, 14 February 2019

सिमरी बख्तियारपुर के लाल ने किया कमाल, बनें टेक्स अफिसर, घर पहुंचने पर हुआ स्वागत

बीपीएससी में 682 वां रैक ला घर पहुंचने पर सात बहनों के एकलौते भाई का हुआ स्वागत

रिटायर्ड एएफसी कर्मी के पुत्र ने पहले प्रयास में मारी है बाजी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

गत दिनों बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत के हीरापट्टी निवासी सेवानिवृत्त एसएफसी कर्मी सुरेन्द्र रजक के एकलौते पुत्र भास्कर कुमार रजक ने पहले प्रयास में सफलता प्राप्त कर कमर्शियल टेक्स अधिकारी बने हैं। 
सफलता प्राप्त करने के बाद पहली बार घर रायपुरा पहुंचने पर माता गीता देवी व पिता सहित सात बहनों के एकलौते भाई का भव्य स्वागत किया वहीं माता पिता ने मिठाई खिलाई लाडले का स्वागत किया। 

फेसबुक लिंक पर क्लिक कर देखें प्रोफाईल :-

https://www.facebook.com/bhaskar.kumar.52

इस मौके पर भास्कर ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा गांव के बाद मैट्रिक की परीक्षा हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर से पास कर इन्टर की परीक्षा सीएम साइंस कालेज मधेपुरा से पास करने के बाद ग्रेजुएशन करने के लिए दिल्ली की ओर रूख कर दिया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से आनर्स करने के बाद आई आई पी एच दिल्ली से पीजी करने के बाद यूनीसेफ में ज्वाइन कर आगे बढ़ने लगे। इस क्रम में आस्ट्रेलिया में छः माह का स्टडी किया। वर्तमान में पीएचडी फाइनल में है। 
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ मधेपुरा निवासी ससुर मनीन्द्र कुमार एवं सास किरण कुमारी को देते हुए कहा कि प्रेरणा उन्हें ससुर के पिता रिटायर्ड पोस्टल अफिसर असर्फी रजक से मिलती रही। 
भास्कर रजक ने बताया कि हमेशा पत्नी आरती कुमारी ने हौसला बढ़ाने का काम किया। तीन साल के पुत्र का पिता भास्कर जब गांव पहुंचे तो परिजनों सहित चाचा शिक्षक सिकेन्द्र रजक, बीरबल रजक, अशोक रजक, मनीष राज, मनी राज, बीना देवी, बबीता देवी, किरण बेदी भव्य स्वागत किया। वही प्रखंड प्रमुख सविता देवी, अरविंद सिंह कुशवाहा, पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी, पंसस पूर्व प्रमुख रधुनंदन सिंह सहित अन्य ने गांव के लाल को बधाई दी।

No comments: