Thursday, 21 February 2019

सांसद ने धमारा घाट स्टेशन पर ढे़ड करोड़ की लागत से विभिन्न यात्री सुविधाओं का किया लोकार्पण

ढे़ड करोड़ की लागत से धमारा घाट स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण

पांच वर्षों में दियारा क्षेत्र सहित पुरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की वयार वही : सांसद कैसर

धमारा घाट स्टेशन पर भव्य लोकार्पण समारोह का किया गया आयोजन

धमारा घाट से लौट कर ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा - मानसी रेलखंड स्थित धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को खगड़िया सांसद सह केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैशर, रेलवे के एडीआरएम संत राम मीणा आदि ने संयुक्त रूप से ढ़ेड करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया।
लोकार्पण करते सांसद सहित अन्य लोग
प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगाए गए शिलापट्ट का अनावरण उपरांत प्लेटफार्म पर ही आयोजित एक लोकार्पण सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों को संबोधित करते हुए कहा सांसद ने कहा कि बीते पांच वर्षों में कइयों विकास कार्यो का इस क्षेत्र में शंखनाद हुआ।
जिनमें वर्षों से बंद पड़े डुमरी पुल, फरकिया में सड़क और बिजली सहित मानसी और माठा के बीच पुल की स्वीकृति आदि ऐसे कार्य रहे जो इस क्षेत्र के लिए सबसे फायदेमंद रहा। 

सांसद ने कहा कि रेलवे में भी कई ऐसे कार्य हुए जिनसे क्षेत्र लाभांवित होंगी। सिमरी बख्तियारपुर से लेकर धमारा स्टेशन का कायाकल्प महत्वपूर्ण कार्यो में से एक रही। वही अन्य कई स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया।
सभा को संबोधित करते सांसद व मौजूद अन्य
धमारा घाट में किन किन चीजों का हुआ लोकार्पण-

गुरुवार को खगड़िया सांसद और हज कमिटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैशर ने लगभग एक करोड़ चालीस लाख की लागत से बने उपरगामी पैदल पुल रैम्प के साथ, दस लो कॉस्ट शेड , प्लेटफॉर्म एक और दो का मध्यम स्तर तक ऊंचाई, चालीस बेंच, दो शौचालय आदि जनता को समर्पित की। 
स्टेशन हुए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते सांसद
वही सांसद ने दो और शौचालय निर्माण की मांग को देखते हुए इसे भी यहां देने की घोषणा की। 
सांसद ने कहा कि राज्यरानी हादसे के बाद देश - दुनिया में चर्चा का विषय बने धमारा में आज कई सुविधाओ का लोकार्पण कर आम जन को समर्पित कर हर्ष हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन कुमार और संचालन नौशाद आलम ने किया।

● चारो ओर जम कर हुआ विकास -

गुरुवार को धमारा घाट स्टेशन पर सभा को संबोधित करते हुए सुभाष चन्द्र जोशी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में सांसद के नेतृत्व में जमकर विकास हुआ। इन्होने पुरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की एक नई अयाम लिख दी जो आने वाले चुनाव में दिखेगा।
कार्यक्रम में मौजूद आमजन
इस मौके पर सीनियर डीईएनथ्री मयंक अग्रवाल, एसीएम फैजान अख्तर, आईओडब्लू अवणिकांत, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाजसेवी अबु ओसामा, प्रसून सिंह, फिरोज आलम, मेराज आलम, दिवाकर सिंह, वसी अहमद, आलोक, राहिल अंसारी, अशोक सिंह, रोहियार पैक्स अध्यक्ष रविकांत सिंह, शशीधर कुमार, मुरारी सिंह, विमल भगत,  सहित अन्य मौजूद थे।

No comments: