Monday, 4 February 2019

वायरल वीडियो मामले में पांच लोगों पर पीड़ित ने दर्ज कराया एफआईआर

पीड़ित पिता के लिखित आवेदन पर पुत्र, साला सहित अन्य को बनाया आरोपी

जमीन को लेकर मामा के साथ मिलकर पुत्र ने पिता की बीच सड़क सरेआम की थी पिटाई

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी पंचायत मखदुमचक निवासी सैयद अफसर अशरफ को रविवार सुबह बड़े पुत्र, रिस्ते के साला सहित अन्य लोगों द्वारा बीच सड़क पर जमकर पिटाई मामले का हुआ वायरल वीडियो के बाद पीड़ित ने बख्तियापुर थाना को लिखित आवेदन देकर पुत्र व साला सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है। 
दर्ज मामले में सैयद सत्तार अशरफ, सैयद फजल अशरफ, सैयद अख्तर अशरफ, सैयद असहर अशरफ एवं सैयद हामिद अशरफ उर्फ बब्लू को नामजद आरोपी बनाया है। वही इस मारपीट में पीड़ित से बीस हजार नगदी भी लूट लेने की बात कही गई। 

इस संबंध में बख्तियापुर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
यहां बताते चलें कि रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर रिस्ते को कलंकित करने वाला एक मारपीट की घटना सामने आई थी।

इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक व्यक्ति को चार पांच लोग घेर कर जमकर पिटाई कर भद्दी भद्दी गाली-गलौज कर रहा है।

जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह वीडियो सिमरी पंचायत के रानीहाट-बबजना सड़क मार्ग के जलेबी पेड़ के आसपास की निकली। 
पीड़ित अफसर अशरफ
पड़ताल में जमीन की जंग में सगे पुत्र ने बीच सड़क पर अपने पिता की धुनाई अपने कुछ रिस्तेदारो के साथ मिलकर की है। वही वीडियो में आसपास के लोग पिता को बचाने के बजाय तमाशबीन बने देखते रहे।

No comments: