एक है पुल निर्माण कम्पनी से रंगदारी का आरोपी तो दुसरे पर अन्य मामले का वांछित
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सलखुआ थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव से अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को लोडेड पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि कोपरिया गांव के समीप कुछ बदमाशों के घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक अवर निरीक्षक पतरिंग पासवान व अन्य पुलिस बल के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी के लिए भेजा गया। जैसे ही पुलिस कोपरिया गांव की ओर निकला दूर से ही पुलिस को देख दो युवक भागने लगा। पुलिस ने दोनों युवक को खदेड़ कर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस मिले।
गिरफ्तार बदमाश कोपरिया गांव निवासी विजय यादव उर्फ मुडीयल यादव के पुत्र ललित कुमार यादव एवं सौरबाजार थाना के रामपुर गांव निवासी सुगेन यादव के पुत्र सुजीत यादव अपना नाम बताया ।
ललित यादव पर सलखुआ थाना में पुल निर्माण कंपनी से एक लाख रंगदारी मांगने एव कर्मी से मारपीट करने का मामला दर्ज है वहीं दूसरा गिरफ्तार बदमाश सौरबाजार थाना के रामपुर गांव निवासी सुगेन यादव के पुत्र सुजीत यादव पर अन्य मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी पर जिले के विभिन्न थाना में कई मामला दर्ज है। जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
वही शुक्रवार को दोनों बदमाशों को पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वही अन्य थानों से अपराधीक इतिहास का पता की जा रही है।


No comments:
Post a Comment