केंद्र से दो सौ मीटर तक धारा 144 किया गया है लागू,सीसीटीवी व वीडियोग्राफी से होगी निगरानी
हाई स्कूल परीक्षा केंद्र को बनाया गया आदर्श परीक्षा केंद्र
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्र पर बुधवार से शुरू हो रही इंटरमीडिएट परीक्षा की सभी तैयारी पुरी कर ली गई।
इन दो परीक्षा केंद्रों कुल 1675 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने, केंद्र के बाहर 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लगा दी गई है। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी का पूरा इंतजाम किया गया है। ताकि असामाजिक तत्वों एवं कदाचार मुक्त स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संचालन हो सके।
हाई स्कूल परीक्षा केंद्र को आकर्षक साज-सज्जा देने का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं दोनों परीक्षा केंद्र पर महिला शिक्षकों द्वारा योगदान किए जाने का कार्य किया जा रहा है।
हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक पंकज कुमार मिश्रा, केंद्राधीक्षक डॉ जाकिर हुसैन, सहयोगी शिक्षक राजेश कुमार एवं शबनम कुमारी आदि ने मंगलवार को योगदान ले लिया। वही शिक्षकों को अंतिम ट्रेनिंग भी दी गई । ट्रेनिंग में मुख्य रूप से कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण परीक्षा संचालन के तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से चर्चा की गई।
परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त स्वच्छ वातावरण में संचालन के लिए एसडीओ अरविंद कुमार एवं डीएसपी मृदुला कुमारी को संपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। उड़न दस्ता टीम जनरल एवं सुपर जोनल के रूप में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रंजीत कुमार को बनाया गया है। जो दोनों परीक्षा केंद्र की औचक निरीक्षण करते रहेंगे।
उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड सांख्यिकी परीक्षक पंकज कुमार मिश्रा एवं डीसी इंटर कॉलेज में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी सहित महिला पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर कुल 1054 छात्रा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिनमें आर्ट्स विषय में 744 साइंस में 303 एवं कॉमर्स में 7 कुल परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस केंद्र पर सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी प्रखंड के स्कूलों का सेंटर है।
वही दुसरे परीक्षा केंद्र दिनेश चंद्र इंटर महाविद्यालय में कुल 621 छात्रा परीक्षा देंगे। वडीसी इंटर कॉलेज में आर्ट्स के 336 एवं साइंस के 250 कुल 621 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त दोनों परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सारे उपाय किए जा रहे हैं। विभागीय आदेश एवं परीक्षा समिति के आदेश के आलोक में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन कराने हेतु पूरी निगाह रखी जा रही है। किसी भी सूरत में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन अनुमंडल में की जाएगी। डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई की कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संचालन हेतु पुलिस बलों सहित महिला पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है।




No comments:
Post a Comment