चुनाव के मद्देनजर नजर फरार वारंटियों को प्राथमिकता के आधार पर सलाखों के पीछे करें
सर्किल इंस्पेक्टर भवन हेतू प्रपोजल तैयार कर भेजने का निर्देश
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
कोसी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुरेश प्रसाद चौधरी ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस सर्किल कार्यालय एवं बख्तियापुर थाना का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कांडों के निष्पादन, अनुसंधान एवं कार्यालय से जुड़े कार्यो का जायजा लिया। कांड निष्पादन व अनुसंधान की प्रगति पर संतोष प्रकट किया अंगामी लोकसभा चुनाव एवं विधि व्यवस्था पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी ने थानाध्यक्ष को निदेश देते हुए कहा कि सीसीए 12 एव सीसीए 3 के तहत कार्रवाई करे। सीसीए एक्ट के तहत आने वाले असमाजिक तत्वों को चुनाव के समय जिलाबदर किया जाता है। दागी लोगो की सूची तैयार करे। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई किया जा सके।
DIG ने अगामी चुनाव के मद्देनजर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर करने के साथ लंबित कांडों का निपटारा अबिलंव करने का निर्देश दिए। वही उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ पोलिंग बूथ का दौरा करें। जिनमें संवेदनशील व अतिसंवेदनशील का निरीक्षण कर रिपोर्ट बना जल्दी समर्पित करें। वही उन्होंने पुराने इन्स्पेक्टर भवन के निर्माण के लिए प्रपोजल तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर, बख्तियापुर थानाध्यक्ष राजमणि, अनिल कुमार, निजामुद्दीन, अजित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment