Tuesday, 8 January 2019

गिरफ्तार अनशनकारी गौतम कृष्ण की रिहाई को लेकर समर्थकों ने निकाला कैंडल मार्च

पीपुल्स पावर की नेता निधि कुमारी की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने किया पैदल मार्च

गत दिन डाक्टर के साथ अभद्र व्यवहार के बाद दर्ज एफआईआर पर गिरफ्तार किए गए थे पूर्व बीडीओ

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

सहरसा में ही हो एम्स निर्माण की मांग को लेकर चल रहे दुसरे चरण के अनशन के अंतिम दिन डाक्टर से अभद्र व्यवहार के बाद दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तार किये पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण की रिहाई के लिए सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला।
मंगलवार को निधि कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय छात्र एवं युवाओं द्वारा वीर कुँवर सिंह चौक से लेकर शंकर चौक तक कैंडल मार्च निकाल गौतम कृष्ण के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। 

कैंडिल मार्च का नेतृत्व कर रही निधि कुमारी ने कहा कि अगर गौतम कृष्ण को जल्द से जल्द ससम्मान रिहा नहीं किया गया तो हमलोग सम्पूर्ण कोसीवासी जेल भरो आंदोलन करेंगे। 
मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी  मुकेश सिंह ने कहा कि गौतम कृष्ण गरीब एवं लाचार लोगों के मसीहा हैं और हमेशा से गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते रहें हैं। उनके साथ किया गया इस प्रकार का काम गलत हुआ है।

वहीं मौके पर मौजूद समाजसेवी सुभाष गाँधी ने कहा कि गरीबों के लिए आवाज उठाने वाले हमारे क्रांतिकारी साथी गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते हुए भ्रष्ट प्रशासन के शिकार हो गए। 
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी मुकेश सिंह, निधि कुमारी, दिलीप यादव, शंकर कुमार शशि, मौषम यादव, मन्नु यादव, रोहित मणी यादव, संतोष यादव, दीपक राज, ई० रणविजय यादव, बब्बन यादव, दीपक यादव, जावेद चाँद, आशीष कुमार, अमरदीप यादव, सतीश कुमार, रंजन कुमार, ई० अमलेश कुमार, लक्षमण दास सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments: