Wednesday, 30 January 2019

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सहरसा पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में  पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी शख्स को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। 
दरअशल यह मामला सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत सकड़ा पहाड़पुर गांव का है, जहाँ उसी गांव के रहने वाले आरोपी वीरेंद्र यादव ने बीते 26 जनवरी को एक आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब बच्ची 26 जनवरी के अवसर पर स्कूल के कार्य्रकम को देखकर देर शाम अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते मे बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और गांव के ही एक पोखर के समीप वारदात को अंजाम दिया था। 
जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने 28 जनवरी को सहरसा महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कारवाई कर आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

No comments: