गोली लगने से बुल्लेट सवार के जख्मी होने की बात पर संसय, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
बख्तियापुर थाना क्षेत्र के बदिया-हुसैनचक रोड के पुल के समीप की घटना
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक-बदिया सड़क मार्ग के बदिया अस्पताल के समीप पुल के पास सड़क जाम कर पूर्व से घात लगाये चार हथियार लैस व्यक्तियों के द्वारा एक बुल्लेट सवार युवक से गाड़ी छीनने का असफल प्रयास किया गया।
हालांकि लूटने में असफल होने पर पीछे से गोली फायर करने की बात चालक के द्वारा कहा जा रहा है। जो उसके पीठ को छूती हुई निकल गई।
वही घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गोली लगने की संभावना पर संसय बना हुआ है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख छानबीन शुरू कर दिया है।
घटना के संबंध में जख्मी सकरौली गांव निवासी सचिन कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि हमारी किराना की दुकान हुसैनचक चौक पर है। शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान को बंद कर बाइक से घर जा रहे थे कि रास्ते में बदिया अस्पताल के समीप पुल के पास चार लोग पहले से घात लगाए हुए बैठा था जो सड़क को जाम किये हुए था। वहां पहुंचने पर रूकने के लिए कहा जिस पर नहीं रूकने के बाद गोली चला दी जो उसके पीठ को छूती हुई निकल गई लेकिन वह बाइक लेकर निकल गया।
हालांकि जख्मी कुछ लोगों को पहचानने की बात कह रहा है। वही पुरानी रंजिश की भी बात बाइक सवार बता रहा है।
इस संबंध में बख्तियापुर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। चुंकि पीठ में जख्मी का निशान तो है लेकिन वह गोली से हो ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। डाक्टर की रिपोर्ट से मामला साफ हो जाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख मामले की छानबीन कर रही है।




No comments:
Post a Comment