Wednesday, 2 January 2019

बेख़ौफ़ बदमाशों ने नववर्ष के दुसरे दिन सहरसा पुलिस को दिया छात्र को गोली मारने का तोहफा

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने प्रिन्स नामक छात्र को लॉज के आगे मारी गोली

ज़ख्मी युवक का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज, घटना के कारणों का नही हुआ खुलासा

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

सुबे में लगातार बढ़ते अपराध नये वर्ष में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेख़ौफ़ बदमाशों ने सहरसा पुलिस को नववर्ष के दुसरे दिन दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार नये साल का तोहफा पेश किया है। 
वही जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहरसा जिले के पतरघट-पहाड़पुर का रहने वाला प्रिन्स कुमार नामक एक युवक जो डुमरैल चौक के समीप कैलाशपुरी वार्ड नं 34 स्थित एक किराए के मकान में रहता था। बुधवार को वह मकान के आगे खड़ा था कि अचानक एक बाइक पर सवार दो हथियार बंद युवक पहुंचा और प्रिंस को गोली मार आराम से चलते बना। 
आनन फानन में स्थानिय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज की जा रही है पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है हालांकि पुलिस पुरे मामले का खुलासा करने की स्थिति में नहीं है। वही घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 
Bekhof badmasoo ne yuvak Ko Mari goli

No comments: