Wednesday, 2 January 2019

दबंग वार्ड सदस्य अपनी ही बकरी को गोलीमार पहुंचा थाना, पुलिस ने लिया हिरासत में

खेत के मेड़ तोड़ने के विवाद में ग्रामीण पंचों के समक्ष गोलीबारी कर जान मारने का किया प्रयास

मृत बकरी को पुलिस कब्जे में ले वार्ड सदस्य सहित एक अन्य को लिया हिरासत में

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बख्तियापुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के नट्टीगढ़ गांव में बुधवार को खेत के मेड़ तोड़ने के विवाद में दबंग वार्ड सदस्य अपने संगे संबंधियों के साथ पहले पंचों के समक्ष गोलीबारी कर अपने विरोधी को जान मारने का प्रयास किया। उसके बाद अपने ही एक बकरी को गोली मार थाना पहुंच गया। 
हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड सदस्य एवं एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
वही पुरे मामले को लेकर एक पक्ष के उमेश यादव के साथ दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंच लिखित आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। 

क्या है मामला - 

नट्टीगढ़ गांव में उमेश यादव एवं गोतिया वार्ड नं एक के वार्ड सदस्य सुरेश यादव के बीच एक खेत में बनाए गए मेड़ को लेकर जमीन विवाद का है। कुछ दिन पूर्व सुरेश यादव ने उमेश यादव के गेहूं बौए खेत का मेड़ तोड़ नया मेड़ बना दिया। जिस पर उमेश ने स्थानिय कुछ ग्रामीण पंचों को लेकर मेड़ दिखा दिया। ग्रामीण पंचों ने मेड़ बांध लेने को कहने पर वह मेड़ बांध दिया। 
बुधवार सुबह उसी बाद को लेकर ग्रामीण पंच स्थल पहुंच मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा था कि इसी बीच दबंग वार्ड सदस्य सुरेश यादव ने अपने सहयोगी दिनेश यादव, मोनू यादव एवं लाल मोहर यादव के साथ मिलकर पंचों के समक्ष पहले गाली गलौज करते हुए पुरे गेहूं लगी खेत को जोत देने की धमकी देते हुए अपने विरोधी उमेश यादव को जान मारने की नियत से गोली चलाने लगा सभी लोग वहां से भाग गया। वह सब गोलीबारी करते हुए अपने घर पहुंच अपनी ही एक बकरी को गोली मार उमेश यादव को फंसाने की नियत से बख्तियापुर थाना पहुंच गया। 
इस बीच उमेश यादव के साथ दर्जनों लोग थाना पहुंच पुरे मामले की जानकारी दी। बख्तियापुर थाना पुलिस ने गोली लगने से मृत्यु हो चुकी बकरी को कब्जे में ले सुरेश यादव एवं मोनू यादव को हिरासत में ले लिया। 

इस संबंध में बख्तियापुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि उमेश यादव ने ग्रामीण पंचों के समक्ष पुरे मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
Dabangg ward member Bakri ko Goli mar pahunca thana.

No comments: