सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
कार्यक्रम को लेकर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन को किया जा रहा है चकाचक
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा - मानसी रेलखण्ड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर आदर्श स्टेशन के तहत उपलब्ध करवाई गई विभिन्न सुविधाओ का लोकार्पण बुधवार को रेलवे विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।
रेल विभाग ने बकायदा स्टेशन परिसर में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभाग ने बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री सह स्थानिय विधायक दिनेश चंद्र यादव, केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमैन सह खगड़िया लोकसभा सांसद चौधरी महबूब अली कैशर, समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम आर के जैन को आमंत्रित किया ये लोग संयुक्त रूप से सभी सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार दिन भर तैयारियों का दौर जारी रहा। रेल से जुड़े विभिन्न पदाधिकारीगण दिन भर कार्यक्रम की तैयारियों में लगे दिखे। कार्यक्रम को लेकर दिनभर स्टेशन की साफ - सफाई से लेकर स्टेज निर्माण आदि कार्य जारी रहा।
इसके अलावे स्टेशन के सजावट के लिए बनाये जा रहे मिथिला पैंटिंग के कार्य को भी पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अबु ओसामा ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर बीते दिनों हुए विभिन्न विकास कार्यो का बुधवार को उद्घाटन होगा।
उन्होंने बताया कि बुधवार को पे एंड यूज शौचालय, एफओबी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, न्यू टिकट बुकिंग कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार आदि का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम रविन्द्र कुमार जैन ने बिहार सरकार के आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव और खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैशर को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
इस मौके ओर सीनियर डीईएनथ्री मयंक अग्रवाल, एईएन दुर्गा प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक दिनेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment