जिंगल बेल की धुन पर बच्चों ने सांता क्लॉज बन जमकर झूमा
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) @Brajesh Bharti.
सिमरी बख़्तियारपुर अंतर्गत रायपुरा चौक पर स्थित द ग्रीन प्लेनेट स्कूल में सोमवार को बच्चों ने क्रिसमस मनाया।
इस दौरान बच्चो ने अपनी - अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्र - मुग्ध कर दिया.इस मौके पर छोटे - छोटे बच्चों ने सांता का रूप धारण कर
अन्य बच्चों के साथ खूब मस्ती की और टॉफियां बांटी.इससे पूर्व सांता का स्वागत बच्चों ने जिंगल बेल की धुन से किया तो बड़े भी पीछे नहीं रहे.इसके बाद बच्चो ने केक काटा और उपस्थित अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मैरी क्रिसमस कहकर सभी को क्रिसमस की बधाई दी।
इस मौके पर स्कूल के मैनेजमेंट हेड सुमित गुप्ता ने बताया कि यह पवित्रता का पर्व है.जीसस यानी ईसा मसीह को लेकर मान्यता है कि उन्होंने अपनी जिंदगी साधारण लोगों के बीच रहकर बहुत ही साधारण तरीके से गुजारी है.ये भी मान्यता है कि कहानियों के माध्यम से जीसस लोगों को सही रास्ता दिखाया करते थे, ताकि हर शख्स को आसानी से उनकी बताई गई बातें समझ आ जाएं.मैनेजमेंट हेड ने बताया कि ईसा मसीह की कही बाते जिनमे कभी किसी को नुकसान ना पहुंचाना, अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना, किसी का बुरा ना सोचना, महिलाओं को गंदी नजरों से नही देखना, गरीबों की ज्यादा से ज्यादा मदद करना, अपने जीवन की रक्षा करने से पहले दूसरों की रक्षा करना आदि शामिल है।
इस मौके पर दयानंद श्रीवास्तव, शिव कुमार, अनु गुप्ता, शालिनी गुप्ता, सीमा कुमारी, निर्दोष कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

No comments:
Post a Comment