Wednesday, 26 December 2018

साढ़े तीन करोड़ की लागत से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर हुए विभिन्न विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

खगड़िया सांसद व डीआरएम ने रिमोट से किया उद्घाटन

साढ़े 3 करोड़ की लागत से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन हुई विभिन्न विकास कार्य

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद विकास निधि एवं रेल विभाग की ओर से साढ़े तीन करोड़ की लागत से कराए गए  विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। 
खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के जैन ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में रिमोट द्वारा इसका लोकार्पण किया। 

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सासंद श्री कैसर ने कहा कि आदर्श स्टेशन का दर्जा पर्याप्त सिमरी बख्तियारपुर को और कई सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का सर्वांगीण विकास हुआ है। दो प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, फुट ओवर ब्रिज, पे-शौचालय, सर्कुलेट एरिया का विकास, प्रथम श्रेणी विश्रामालय सहित कई विकास कार्य हुआ। एक आदर्श स्टेशन का जो भी सुबिधा मिलना चाहिये वो सिमरी बख्तियारपुर को मिलेगा। 
विस्थापन के साथ हो अतिक्रमण मुक्त -

सांसद कैसर ने कहा कि सैकड़ों गरीब लोग रेलवे के जमीन में दुकान कर अपना जीवन यापन करते हैं ऐसे में अगर रेलवे फिर से अतिक्रमण हटाना का काम शुरू करेंगी तो सबसे पहले इन लोगों को रेलवे दुकान बना रेन्ट पर दुकान उपलब्ध करा दे इससे अतिक्रमण भी हट जाएगा साथ ही इन लोगों को परेशानी भी नहीं होगी वहीं राजस्व का भी ईजाफा हो जाएगा। 

उन्होंने डीआरएम से आग्रह किया कि जो भी दुकानदार है उन्हें दुकान बनाकर रेल दे, बदले में दुकानदार किराया देगा। इससे रेलवे को भी काफी राजश्व भी मिलेगा। 
सहरसा से लंबी दूरी के ट्रेन की बावत सासंद ने कहा कि एक मेमो ट्रेन समस्तीपुर-सहरसा के बीच चलाया जाये। हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर हो। वैशाली को सहरसा से चलाया जाये। धीमी गति से धमराघाट में विकास कार्य हो रहा है उसमें तेजी आई जाय।

देश में इस रेलमंडल का नाम सबसे आगे -

मंडल रेल प्रबंधक आर के जैन ने कहा कि भारतीय रेल से नेपाल को सीमेंट, फर्टिलाजर, पेट्रोल सहित कई समान पहुचाया जाता है इस रेलमंडल में 15 से 20 मालगाड़ियों का अनलोडिंग का कार्य होता है। समस्तीपुर रेल मंडल इस समय देश के रेल नक्शे पर छाया हुआ है। 
मधुबनी स्टेशन को पूरे भारत मे मधुबनी पेंटिंग एव स्वच्छता में दूसरा स्थान मिला है। वर्ष 2018-19 में 31 फूट ओवर ब्रिज स्वीकृत किया गया है। आने वाले समय मे 32 और फुट ओवरब्रिज स्वीकृत होगा। वर्ष 2017-18 में मधेपुरा-सहरसा-मानसी रेलखंड पर विधुतीकरण का कार्य हुआ है। गाड़िया भी चल रही है। समस्तीपुर-खगरिया रेलखंड पर भी विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही बड़ी बड़ी परियोजना पर भी कार्य चल रहा है। मुज्जफरपुर-नरकटिया-बाल्मीकिनगर खण्ड पर भी विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मुज्जफरपुर से बेतिया एव सुगोली से रखसोल में भी विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। 

इसी वितीय वर्ष में सहरसा से गढ़बरुआरी, सकरी से मंडम मिश्र एव बनमनखी से बरहरकोठी तक का कार्य जनवरी तक पूरा हो जायेगा।  हमलोग सीआरएस को इंस्पेक्शन के लिये ऑफर कर चुके है। 
इस मंडल में  264 नए रेल बिछाने का कार्य चल रहा है। 780 रेल लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है।सकरी से झंझारपुर तक इसी महीने जोड़ देंगे। उत्तर बिहार का  समस्तीपुर डिवीजन एक ऐसा डिवीजन है जो कोसी, मिथलांचल एव चंपारण को जोड़ता है। इनके अलावे भी कई विकास कार्य हो रहा है। 

इस कार्यक्रम का संचालन सीनियर डीसीएम बिरेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट अजित कुमार साही, सीएचआई पुष्पक कुमार, चंदन प्रकाश, सीनियर डाईइन थ्री मयंक अग्रवाल, डीसीआई राजेश रंजन, सीनियर डीएसटी अभिषेक कुमार, एसएनपी को-ऑर्डिनेशन अनिल प्रकाश,नगर पंचायत प्रतिनिधि मुजाहीर आलम,अबू ओशामा सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments: