Tuesday, 18 December 2018

एशिया प्राइड अवार्ड से हरियाणा के करनाल में सम्मानित हुए सहरसा के लाल

110 शख्सियतों में जगह बना सहरसा सहित सिमरी बख्तियारपुर का नाम किया रोशन

दिल्ली एनसीआर में रह समाज सेवा के साथ राजनीतिक क्षेत्र में बना रखी है अपनी अलग पहचान

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत का है यह लाल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बैडी गांव निवासी समाजिक संस्था सेल्यूट तिरंगा के संचालक कैलाश यादव को रविवार को हरियाणा के करनाल में आयोजित एशिया प्राइड अवार्ड 18 में समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मान मिला है।
कैलाश यादव को सम्मान मिलने की खबर मिलते ही बैडी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके बचपन के दोस्त पिन्टू शर्मा, महम्मदपुर मुखिया रमेश यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, विष्णु देव राय,मैदनी यादव, नथुनी साह, राजेन्द्र यादव, रमैन यादव सहित अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है। बैडी निवासी बुधलाल यादव के तीन संतानों में दुसरे नंबर का सबसे बड़ा बेटा कैलाश आज से करीब दो दशक पहले कुछ करने की तमन्ना लिए घर से निकल देश की राजधानी दिल्ली के लिए रूख कर गए थे।
दिल्ली में दो दशक तक कठीन परिश्रम करने के बाद आज वह उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां वह किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्तमान में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं विजय भगत के कदमों पर चलते हुए भाजपा का झंडा बुलंद कर रहा है। झुग्गी झोपड़ी संध के महामंत्री पद के साथ पूर्वाचल भाजपा के प्रचार मंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं। यही नहीं राजनीति के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी देश के नामी गिरामी समाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा का संचालन भी करते हैं।
यहां बताते चलें कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से एशिया प्राइड अवार्ड समारोह का आयोजन हरियाणा के करनाल स्थित विवान रिजॉर्ट में किया गया था। इसमें देश-विदेश से महान शख्सियत पहुंचे। इस दौरान 110 शख्सियतों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
एशिया प्राइड अवार्ड कौमी एकता को समर्पित किया गया। इस समारोह में फिल्म अभिनेता रजा मुराद सेलेब्रिटी गेस्ट, शिरोमणि वेलनेस ऑनलाइन प्रोडक्ट्स के निदेशक विकास कौशिक मुख्य अतिथि, कतर से विख्यात उद्यमी एमएस बुखारी और कतर से एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की डायरेक्टर रश्मि अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि, मिसेज हेरिटेज व‌र्ल्ड प्रतिमा तोतला, हिमाचल फिल्म सिटी के निदेशक पदम वर्मा, एब्रो इंडिया से यशपाल सिंह, आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस के निदेशक अभिषेक बच्चन आदि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच संचालन एंटी करप्शन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने किया किया था। 

ये भी पढ़ें :- सिमरी बख्तियारपुर का लाल दिल्ली में मचा रहा धमाल....!

https://www.brajeshkibaat.com/2018/07/blog-post_52.html

No comments: