Thursday, 13 December 2018

उद्धाटन मैच में सुपौल ने पूर्णिया को हरा गंगाजल प्रीमियर लीग का किया अगाज

सहरसा सदर डीएसपी व सदर एसएचओ सहित अन्य ने किया क्रिकेट मैच का फीता काट उद्धघाटन

पहले उद्घाटन मैच में सुपौल ने पूर्णिया को 16 रनों से पराजित किया

रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा

सहरसा :- जिला मुख्यालय के ड्रेनेज कॉलिनी वार्ड नं 13 स्थित मैदान पर बुधवार को भवानी नगर क्रिकेट क्लब द्वारा गंगजला प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
पहले उद्धाटन मैच का शुभारंभ सदर DSP गणपति ठाकुर, सदर SHO राकेश कुमार सिंह एवं वहाँ उपस्थित वार्ड नं0 12 के वार्ड पार्षद राजेश सिंह, वार्ड नं 13 के वार्ड पार्षद बिरेन्द्र पासवान, जाप के नगर अध्यक्ष समीर पाठक, रौशन झा, हिमांशु कश्यप उर्फ डब्लू, सालिग्राम झा, पप्पू कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य लोगों ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।
वही इस मौके पर उद्धाटनकर्तो ने कहा कि शारीरिक रूप से दुरुस्त रहने के लिए क्रिकेट जरूरी है, उन्होंने कहा कि आजकल के युवा को खेलकूद में अभिरुचि कम हो गई है ये चिंतनीय विषय है। वहीं मौके पर मौजूद वार्ड नं 12 एवं 13 के वार्ड पार्षद ने कहा कि हमलोगों की उपस्थिति में समय समय पर इस तरह का आयोजन आगे भी करवाया जाएगा।

तदउपरांत मैच का शुरुआत DSP गणपति ठाकुर एवं SHO राकेश कुमार सिंह ने बैटिंग कर किया।
पहले उद्धाटन मैच पूर्णिया बनाम सुपौल के टीम के बीच खेला गया। जिसमें पूर्णिया की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम ने सभी विकेट खो कर 20 ओवरों में कुल 217 रन बनायी। जवाब में मुकाबला करने उतरी पूर्णिया की टीम ने 20 ओवरों में कुल 202 रन बनाकर सिमट गई इस तरह पहले उद्घाटन मैच में सुपौल की टीम ने पूर्णिया की टीम को 16 रनों से हराया।
इस मौके पर वहाँ नरेश पासवान, राजा पासवान, बैजु पासवान, अमित वर्मा, अक्षय आनंद, कृष्णा पासवान एवं BNCC के राज सिंह, ललन कुमार, रितेश कुमार, आनंद, श्रावण राज, रूपेश कुमार, अनुपम कुमार, अर्जुन कुमार, अनुराग सिंह, गोविन्द सिंह, कन्हैया कुमार, लालु कुमार आदि मौजुद रहे।
यहां बताते चलें कि ये टूर्नामेंट 13 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा जिसमें कई जिलों की नामी गिरामी टीम भाग ले रही है। वही मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी उमड़ रही है। 

No comments: