Saturday, 22 December 2018

ADRM ने किया सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

गंदगी व साफ सफाई पर जमकर बिफरे एडीआरएम ने एसएम की जमकर ली क्लास

26 दिसंबर को इस स्टेशन पर हुए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन करेंगे डीआरएम व सांसद

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा - मानसी रेलखण्ड के सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन का शनिवार सुबह समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम S.R मीना ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में स्टेशन परिसर से लेकर अन्य स्थानों का खुद चलकर जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही गंदगी व साफ सफाई पर स्टेशन मास्टर की जमकर क्लास लगा दी।

निरीक्षण उपरांत मीडिया से बात करते हुए एडीआरएम ने कहा कि आगामी 26 दिसंबर को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त सिमरी बख्तियारपुर पर हुए बीते दिनों में विभिन्न कार्यो का संयुक्त उद्घाटन समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम और खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैशर उपस्थित करेंगे। 
इससे पूर्व निरीक्षण के क्रम में एडीआरएम ने सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास की जमकर क्लास लगाई। एडीआरएम ने सर्वप्रथम प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। यहां बेसिन की गंदगी देख एडीआरएम पर बिफर पड़े और स्टेशन अधीक्षक को सफाई करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद एडीआरएम ने सार्वजनिक प्रतीक्षालय और आरओबी का भी निरिक्षण किया और गंदगी साफ करवाने का स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया। 
तत्पश्चात सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन के बाहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर गंदगी देख एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक को कार्य में सुधार लाने अन्यथा कार्यवाई के लिए तैयार रहने को कहा।

इस मौके पर सहायक स्टेशन मास्टर बीके वर्मा, सहायक स्टेशन मास्टर पिंटू कुमार, रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अबु ओसामा, फिरोज आलम सहित अन्य मौजूद रहे।
ADRM ने किया सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण 

No comments: