Wednesday, 19 December 2018

आशा कार्यकर्ताओं का 19 वें दिन भी हड़ताल जारी, किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी तबतक अनवरत जारी रहेगा है हड़ताल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार राज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में सुबह से ही रोषपूर्ण प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। 
दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ प्रदर्शन किया। इनकी मुख्य मांगों में आशा को सरकारी सेवक घोषित करने, न्यूनतम मजदूरी 18 हजार मासिक करना शामिल है। 

आशा कार्यकर्ता के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से आज पोलियो सहित अन्य बीमारियों पर काबू पाया गया है। आशा कार्यकर्ता के लगातार मेहनत के कारण जानलेवा बीमारियों से बचने के टीकाकरण अभियान सफल रहा है। 
वही संघ के महामंत्री संजू देवी ने कही कि आज हड़ताल के 19 दिन बीत गए हैं लेकिन सरकार के कानों में गूंज तक नहीं रेंग रही है यह संवेदनहीनता को दर्शाता है। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी हड़ताल जारी रहेगा।
आशा लैला खातून ने कही कि जबतक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती है ये हड़ताल अनवरत जारी रहेगा।

इस मौके पर पुनम देवी,कंचन भारती, सुशीला देवी, कविता कुमारी,निक्कू कुमारी,गुफराना खातून, संजू देवी, कांति कुमारी,वीना देवी,नूतन कुमारी,प्रभा कुमारी, चुन्नी कुमारी,सवित्री देवी,मीरा देवी, सरिता देवी,सहिस्ता प्रवीण,सहजादी खातून,नौसबा प्रवीण,सजदा खातून,फिरोजा खातून,शबनम खातून,मीना देवी,नीतू देवी,रूमी खातून सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल रही।

No comments: