Friday, 2 November 2018

हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट ने स्कूल को दिया लाइब्रेरी बुक किट

अब तक सहरसा जिले के विभिन्न 35 विद्यालयों में दिया गया किट

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी काम कर रही स्वयं सेवी संस्था हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट के सौजन्य से नगर पंचायत के टैगोर पब्लिक स्कूल में लाइब्रेरी किट प्रदान किया गया। 

विद्यालय के आयोजित समारोह में संस्था के संस्थापक क्षितिज आनंद व उनकी पत्नी सह संस्थापक वत्सला आनंद ने संयुक्त रूप से विद्यालय के प्राचार्य व बच्चों को यह किट समर्पित किया। 
इस मौके पर क्षितिज आनंद ने कहा कि यह बात किसी से छुपी नहीं है की आज हमारे सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। कक्षा 5 का विद्यार्थी कक्षा 2 की किताब भी नहीं पढ़ पाते हैं एक बार कमजोर नीव होने के बाद विद्यार्थी हमेशा पीछे ही रह जाता है इन्ही सब बातों को देखते हुए हमारी संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने के उद्देश्य से पिछले पांच सालों से काम कर रही है। हमारी यह निरंतर प्रयास है कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को ठोस बनाया जाय।
इसी के मद्देनजर ट्रस्ट ने यूएसऐड, रीड अलायन्स और सीकेएस जैसी संस्थाओं से सहयोग लेकर जिले के विभिन्न 35 विद्यालयों में मिनी लाइब्रेरी किट प्रदान किया गया है। इस मिनी लाइब्रेरी किट की खासियत यह है की इसको कहीं भी एवं किसी भी जगह ले जाया जा सकता है| इसकी किट की खूबी यह भी है कि सारे कहानियाँ की किताबें है इससे बच्चों की पढ़ने की क्षमता को मनोरजक तरीके से बढ़ाया जा सकता है।

ट्रस्ट के सह-संस्थापक वत्सला ने कहा की अपने समाज में शिक्षा की कमी से तरक्की वैसी नहीं हो पा रही है जैसा हमलोग उम्मीद करते हैं। ट्रस्ट का प्रयास रहा आमजनों का विकास हो। अच्छे से पढ़ पाने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है एवं उनके विकास की एक मजबूत नीव राखी जाती है। उन्होंने कही कि विश्व के अलग अलग कोने में ट्रस्ट का चर्चा हो रहा है यूएसऐड, रीड अलायन्स और सीकेएस जैसी संस्था हमारी संस्था को सहयोग कर रही है यह बहुत गौरव की बात है।
इस मौके पर टैगोर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रमोद भगत ने हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट के पिछले 5 साल के कार्यो का प्रसंशा करते हुए कहा कि इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रम से बहुत फायदा यहां के बच्चों को हुआ है। मौके पर ट्रस्ट के मैनेजर विनय कुमार,सोनू  कुमार एवं कोऑर्डिनेटर्स ज्योति कुमारी और प्रेरणा मौजूद रही।

No comments: