जात-पात भेदभाव व राजनिति से उपर हो शहीद का सम्मान
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के खड़का-तेलवा पंचायत के ब्राह्मणटोली गांव निवासी शहीद हीराकांत झा की आदमकद प्रतिमा का रविवार को मधेपुरा सांसद सह जन-अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने अनावरण किया।
मौके पर सांसद ने कहा कि शहीद का एक-एक खून बेकार नहीं जाएगी। देश की सीमा पर शहीद होने वाले के दुनिया से चले जाने का गम तो है लेकिन आज उनकी मूर्ति का अनावरण कर इस क्षेत्र की जनता सहित वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में हम परिजन के साथ हैं।
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के खड़का-तेलवा पंचायत के ब्राह्मणटोली गांव निवासी शहीद हीराकांत झा की आदमकद प्रतिमा का रविवार को मधेपुरा सांसद सह जन-अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने अनावरण किया।
![]() |
| शहीद हीराकांत झा (फाइल फोटो) |
यहां बताते चलें कि सहरसा के इस लाल को पाकिस्तान द्वारा कराये जा रहें आतंकी हमले में गत वर्ष मौत हो गई थी। वे सेवा के आखिरी पड़ाव में थे श्रीनगर में 392 मिडियम रेजीमेंट में जेसीओ पद पर कार्यरत हीराकांत 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी मां, पत्नी व दो बेटे हैं।उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। बड़े भाई भगवान झा भी सेना के जवान थे। अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
वही आज के कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र शेखर, सांसद प्रतिनिधि अशफाक आलम ,कमल नारायण गुप्ता ,पवन कुमार झा, नरेश निराला, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ,नरेश कुमार गुप्ता ,चंद किशोर , राजू, लाल खान, गौरव, मुखिया गणेश गुप्ता, असफाक खान, मजहर खान,रंजन झा,रितेश ठाकुर, सहित स्थानीय बुद्धिजीवी लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment