Tuesday, 16 October 2018

दुर्गा पूजा स्पेशल : पुत्र रत्न प्राप्ति के लिये प्रसिद्ध है मां भगवती स्थान भोटिया

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के महम्मदपुर पंचायत में है यह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।

सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के भोटिया गांव स्थित मां भगवती स्थान दरबार से नि:संतान दंपति आज तक खाली हाथ नहीं लौटे हैं। 
श्रद्धालुओं की इस मां भगवती स्थान पर काफी आस्था है और यहां नि:संतान श्रद्धालुगण दूर-दराज से आते हैं। पुत्र रत्न प्राप्ति की मन्नत मांगी जाती हैं और मन्नत पूरी होने के उपरांत पुन: आकर पूजा-अर्चना करते हैं।

अतित के आईनों में -

इस प्रसिद्ध स्थान में मां भगवती का एक पिंड स्थापित है जो 1909 में रघुवीर सिह ने स्थापित किया था। रघुवीर सिह के वंशज बबन बाबू कहते हैं कि 108 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज ने भवगती स्थान में पिंड स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी और उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया।
क्या है मान्यता -

दूर्गा पूजा नवरात्रा के दौरान मां से मांगी गयी मन्नत जरूर पूरा होती है। स्थानीय श्रद्धालु सहित दूर-दराज से नि:संतान दंपति काफी संख्या में आकर मां भगवती के दरबार में अपना मत्था टेक कर पुत्र रत्न प्राप्ति की मन्नत मांगते हैं। सामान्य दिनों में भी यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना हेतु पहुंचते हैं।
यहां सच्चे मन से जो भक्त मां भगवती से पुत्र रत्न की मन्नत मांगतें हैं मां उनकी मनोकामना अवश्य पूरा करती हैं और मांगी मन्नत पूरा होने के उपरांत भक्त पुन: मां के दरबार में आकर पूजा, प्रसाद, बलि, स्वेच्छा दान करते हैं।

क्या कहते पुजारी व भक्त -

हम लोगों ने अपने जीवन में यह नहीं देखा कि कोई भक्त सच्चे मन से मां भगवती से पुत्र प्राप्ति की कामना की हो और मां ने पूरा नहीं किया हो। यही कारण है यहां आये दिन श्रद्धालुओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। 

कहां है मंदिर -
बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर की दूरी अवस्थित महम्मदपुर पंचायत स्थित मां भगवती स्थान पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन से ऑटो या निजी वाहन से श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। बाबा मटेश्वर धाम जाने वाले दर्शनिया चौक वाले सड़क से दुसरी तरफ सौ मीटर की दूरी पर यह शक्ति पीठ अवस्थित है। 

No comments: