Monday, 4 June 2018

हम (सेक्यूलर) पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती पर बल

भूमिहीनों की सुची बना सरकार से दिलाई जायेगी पांच डिसमल जमीन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

नगर पंचायत क्षेत्र के लाला महराज स्थान राम टोला में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बेचन राम की अध्यक्षता एवं दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कपलेश्वर सादा के संचालन में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर बल देते हुए विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एक स्वर में सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि पार्टी के सभी भूमिहीनों परिवारों की सुची बनाई जाय ताकि सरकार से मिलने वाले पांच डीसमल जमीन दिलाई जा सके। बैठक में जिले के कई पार्टी पदाधिकारियों के साथ अन्य प्रखंडों के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता सामिल हुए।
बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष हीरा भगत, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रियवर्त सादा, उपाध्यक्ष शिव कुमार राम, शिवशंकर सादा, रामविलास राम, नौशाद आलम,कमल सादा,शंकर सादा, रामचन्द्र सादा, दिनेश सादा, राजकुमार सादा,जय शिला देवी,फुलों सादा,विजय सादा, विक्रम सादा,हीरा सादा आदि सहित अन्य मौजूद थे। 

No comments: