Thursday, 31 May 2018

जोकिहाट उपचुनाव में राजद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनाई खुशी

सुबें की जनता ने जनादेश के अपमान का लिया बदला  : राजद 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

राज्य के जोकीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद की जीत पर सिमरी बख्तियारपुर में कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिठाई बांट अबीर लगा खुशीयां मनायी।
राजद प्रखंड अध्यक्ष हेलाल अशरफ की अगुआई में राजद कार्यकर्ता ने सिमरी बख्तियारपुर ब्लॉक चौक पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष हेलाल अशरफ, नगर अध्यक्ष विपिन कुमार, युवा अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि देश मे मोदी लहर अब समाप्त हो गया है। ये जीत जात-पात की राजनीति करने वालो को करारा जवाब दिया है। यह जीत जनता की जीत है सुबे के मुखिया पलटू राम को जनता ने जनादेश का अपमान करने का सबक दिया है।

जीत मनाने वालो में हरेराम शर्मा, रागिब हुसैन, कारी चोधरी, सुरेंद्र यादव, रविसर यादव, शीतल शर्मा, ललटू यादव सहित कई कार्यकर्ता ने खुशी मनाई।

No comments: