Wednesday, 9 May 2018

सहरसा एसपी राकेश कुमार ने बख्तियारपुर थाना का किया औचक निरीक्षण

भौगोलिक स्थिति की जानकारी ले दिये कई दिशा निर्देश

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को बख्तियारपुर थाना का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
एसपी के अचानक आ धमकने की खबर से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। अपने पद स्थापन के बाद एसपी राकेश कुमार का यह पहला निरीक्षण बख्तियारपुर थाना का है।

अपने स्काउट गार्ड के साथ गाड़ी से उतर सीधे थानाध्यक्ष के केबिन में दाखिल हो गये।
एसपी ने थानाध्यक्ष रणवीर कुमार को थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में वाहन जांच में तेजी लाने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, कोटपा अधिनियम को लागू कराने सहित कई निर्देश दिये गये।एसपी ने निरीक्षण में दो टूक में पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि इलाके में क्राइम बर्दाश्त नहीं होगी, फरियादियों की शिकायत पर संजीदगी से कार्रवाई अनिवार्य है।

गस्ती व शराबबंदी में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।साम्प्रदायिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण, सड़क जाम की समस्या,  साइबर क्राइम, शराब बंदी, अवैध बालू उठाव, आर्थिक अपराध,भूमि-विवाद, जनता दरबार, अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन, प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय, अवैध धंधा पर नकेल, नशे में वाहन चलाना, बिना नंबर की चलने वाले वाहन, छोटी-बड़ी वाहन चेकिंग, एसपी के मुख्य एजेंडों में शामिल हैं अतः इस पर विशेष निगरानी करें।
एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी चीजो में भी पुलिस को बढ़-चढ़ कर भगीदारी करनी चाहिये।

वही मौके पर नवपदस्थापित डीएसपी मृदुला कुमारी, इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय, अनिल कुमार, दिनेश राय,चन्द्रिका शर्मा, मो निजामुद्दीन मुंशी रंजीत कुमार, झमेली पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments: