Friday, 9 March 2018

पानी भरे गड्ढे में डुबने से मासुम की हुई मौत,परिवार में मचा कौहराम

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की घटना

सहरसा : भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई।

बताया जाता है की बिशनपुर गांव निवासी रवीन कुमार का दो वर्षीय पुत्र आनंद कुमार चापाकल के समीप खेल रहा था इसी दौरान फिसलकर पानी भरे गड्ढे में डूब गया। आनन फानन में परिजनों द्धारा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।