Sunday, 20 January 2019

सद्भावना साइकिल यात्रा की तैयारी जोरों पर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष करेंगे सिरकत

कई विधायक, पूर्व मंत्री सहित राजद नेत्री कार्यक्रम में होंगी शामिल

कार्यक्रम में भाग लेने प्रतियोगिताओं का रजिस्ट्रेशन जारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर में दस्तक संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे सद्भावना साइकिल यात्रा 2019 की तैयारी जोरों पर है.साइकिल यात्रा को लेकर क्षेत्र में सभी जगह पोस्टर - बैनर लगाया जा रहा है।
यात्रा में भाग लेने के लिए केन्द्र बनाए गए -

वही साइकिल यात्रा से जुड़ने के लिए सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार अंतर्गत शिव मंदिर के बगल में स्थित प्रथम तल पर एयरटेल ऑफिस, रानी बाग स्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन के समदर्शी आवास एवं पहाड़पुर बाजार स्थित शिव टेलीकॉम को मुख्य केंद्र बनाया गया है.जहाँ कार्यक्रम से जुड़ने के लिए निःशुल्क रूप से रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के उपरांत प्रतिभागी को 26 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर टी - शर्ट, कैप, प्रमाण पत्र सहित समाप्ति पर फूड पैकेट उपलब्ध करवाया जायेगा। वही साइकिल यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 7098707070 पर कॉल की जा सकती है।

रात में होगा स्कूली बच्चों का कार्यक्रम -

संस्था के संस्थापक पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके ओर गंगा - जमुनी तहजीब को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे सद्भावना साइकिल यात्रा में दिन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री प्रो अब्दुल गफूर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर, सहरसा सदर विधायक अरुण यादव सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।
वही रात्रि में आयोजित हो रहे स्कूली बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम में खगड़िया लोकसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी कृष्णा यादव सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। 

इस मौके पर दस्तक से जुड़े सुमित गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य मकसद आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम एक उत्सव के रुप में मनाया जायेगा। जिसमे लगभग तीन हजार साइकिल के संग प्रतिभागी जुड़ेंगे। इस मौके पर निर्मल ठाकुर, बबलू गुप्ता, अशोक भगत, डेरिंग मोनू, पंकज भगत, मुस्तकीम, निर्दोष यादव सहित अन्य मौजूद थे.

No comments: