Sunday, 20 January 2019

भारत विकास परिषद ने जरूरतमंदों के बीच गर्म सहित अन्य अंग वस्त्रों का किया वितरण

किसी भी प्रकार के दिव्यांग का मुफ्त सर्जरी इलाज, मानव सेवा ही समाज की सबसे बड़ी सेवा 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा कोसी बिहार प्रांत के तत्वाधान में मोरकाही गांव में दिव्यांग, गरीब महिला - पुरुष के बीच लगभग बीस कंबल, ऊनी चादर, कपड़े से बने थैले, सैकड़ों की संख्या में लड़कियों के कपड़े, साड़ी आदि का वितरण किया गया।
इसके साथ ही क्षेत्रीय सचिव प्रमोद के द्वारा जनमानस को एक संवाद दिया गया कि भारत विकास परिषद सेवा के क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के लिए एक बड़ा अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का निशुल्क सर्जरी करवाया जाता है.।अतः सभी उपस्थित बुद्धिजीवियों से आग्रह किया गया कि अगर समाज में ऐसी कोई बच्चे आपको नजर आए तो इसकी सूचना भारत विकास परिषद के सदस्यों को अवश्य दें ताकि उसे परिषद के द्वारा निशुल्क उपचार मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुदेव महेंद्र नारायण प्रसाद, कमलेश्वरी बढ़ई, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सहदेव प्रसाद, रामस्वरूप सिंह, दयाराम सिंह, शिक्षक कमलेश्वरी महतो, नंद किशोर सिंह, बिलट साह, चिरंजीव कुमार,मायाराम, अध्यक्ष शिव व्रत भगत के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर वंदे मातरम गान से शुरू किया गया तथा कार्यक्रम का समापन जन -गण - मन से किया गया।

No comments: