समाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से हमारा समाज पिछड़ा : पिन्टू शर्मा
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
रविवार को अखिल भारतीय बढ़ई महासभा सहरसा जिला इकाई की बैठक विश्वकर्मा चौक बलवाहाट स्थित विद्यालय में आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता सरोजा निवासी रविन्द्र शर्मा एवं संचालन प्रखंड युवा सचिव टिकू शर्मा ने किया। बैठक मे युवा संगठन प्रभारी रक्तवीर पिंटू शर्मा ने कहा कि आज भी बढ़ई समाज सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से काफी पिछड़े हुए है। हमे शिक्षा के साथ समाजिक जागरूकता एवं एकता पर जोर देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बढ़ई समाज को अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करना होगा। तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक मे सज्जन शर्मा, वार्ड सदस्य सुशील शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा, सुखी शर्मा, गणेशी शर्मा, नुनुलाल शर्मा, घुरन शर्मा, दिलिप शर्मा, छोटकू शर्मा, फुलधर मिस्त्री, श्याम शर्मा, मांगन शर्मा, सुरेश शर्मा, बिजो शर्मा, युवा साथी संजीत शर्मा, ज्योतिष शर्मा, सुभाष शर्मा, शत्रुधन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मिथलेश , विकास, अजित, राजेश, राहुल,चंदन , सदानंद,जोगी शर्मा, तारणी शर्मा सहित से करो दर्जनों लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment