Tuesday, 8 January 2019

सहरसा में होने वाले साईं महोत्सव की तैयारी जोरों पर, अगले माह होगा आयोजन

कोशी युवा फाउंडेशन द्वारा 21 से 25 फ़रवरी तक होगा साईं महोत्सव का आयोजन 

सहरसा स्टेडियम को शिर्डी मंदिर का स्वरूप बनाया जाएगा

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

देश में साईं बाबा के बहुत भक्त हैं, जो बाबा का दर्शन करने शिर्डी जाया करते हैं। लेकिन अधिकतर साईं भक्त बाबा का दर्शन नहीं कर पाते। कुछ यही हाल कोशी का भी है यहाँ पर कई साईं भक्त हैं, कुछ साईं भक्त बाबा का दर्शन करने शिर्डी पहुँच जाते हैं और जो नहीं पहुँच पाते वो हमेशा बाबा का दर्शन पाने को बेचैन रहते हैं। 
कोशी प्रमंडल के सहरसा स्टेडियम में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक कोशी युवा फाउंडेशन ने सुवर्ण योग का आयोजन किया है। यहाँ पर शिर्डी में साई बाबा कर मंदिर हूबहू बनाई जाएगी शिर्डी के साईं बाबा को इस मंदिर में स्थापित किया जाएगा। 

कोशी युवा फाउंडेशन के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि यह साईं भक्तों के लिए अद्भुत तोहफा है। यहाँ पर साईं बाबा की मंदिर तो बनाई जाएगी साथ ही उन भक्तों का भी ख्याल रखा गया है। जो भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं किए हैं वो भी यहाँ पर बाबा बर्फानी की प्रतिमा का दर्शन कर सकते हैं। यहाँ पर भी बाबा बर्फानी को केदार नाथ जैसा रूप दिया जा रहा है। 
साथ ही हिमांशु कुमार ने बताया कि यहाँ पर साईं बाबा और बाबा बर्फानी के साथ भक्तों को साईं जागरण के भी लुफ्त उठाने को मिलेगा जहाँ पर कई नामी चेहरे के आने की उम्मीद लगाई जा रही है जिसमें  भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने 21 फरवरी को साईं जागरण की इच्छा वक्त की है, साथ ही यहाँ पर भक्तों को बॉलीवुड की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल, मैथिली ठाकुर, भजन गायक सुरेश शुक्ला कार्यक्रम में चार चांद लगा सकते हैं। महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। 

No comments: