Wednesday, 9 January 2019

दो दिवसीय नियोजन मेला का श्रम संसाधन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

21 वीं शदी में भारत विश्व गुरु के रूप में सामने आएगा : मंत्री 

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

इसी शदी में भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना विश्व गुरु बन जाएगा। भारत की पहचान सबसे अलग है। बिहार के होनहार की कद्र दुनिया करती है। 
उक्त बातें बुधवार को सहरसा स्टेडियम मे श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित नियोजन मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहीं।

इस अवसर पर मौजूद नियोजकों से आहवान करते हुए कहा कि नए वातावरण में युवाओं को अवसर दें।

उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प प्रत्येक प्रखंड में लगाया जाएगा। बिहार के लड़के को बाहरी कंपनियां पसंद करती है।जहां भी बिहार के युवा को इस नियोजन के माध्यम से भेजा जा रहा है वहां बिहार का प्रतिष्ठा बनाये रखने की अपील किया।
मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि अगर प्रतिभा आपके पास मौजूद है तो सम्मान करना ही होगा। जितनी निजी कम्पनी में जितने बिहारी कार्य करते हैं उसे कम्पनी प्रबंधन द्वारा पुत्र वत प्रेम मिलती है।आज इक्कीशवीं शदी का भारत युवा भारत के रूप में एक चुनौती है।
स्वामी विवेकानंद का भविष्यवाणी फलीभूत होगी। इस नियोजन मेला के माध्यम से युवाओं को अपने पैड़ पर खड़े होने का अवसर मिलता है।
इससे पूर्व श्रम संसाधन विभाग द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय नियोजन मेला का उदघाटन बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान से प्रारंभ की गई। 

उक्त कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिलाधिकारी शैलजा शर्मा, विधायक रत्नेश सादा,जिप अध्यक्ष अरहुल देवी, उपनिदेशक राम मोहन झा, मानकेश्वर पंडित, डीपीआरओ सहित कई अन्य ने सम्बोधित किया। इस मौके पर पांच युवा को मंत्री द्वारा नियुक्ती पत्र निजी कम्पनीयों के लिए दिया गया।

No comments: