ज़ख्मी दोनों छात्रों को इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
नगर पंचायत क्षेत्र के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला पोस्ट आफिस गली रोड में में गुरुवार दोपहर बाजार समान खरीदने आए दो छात्रों को दस नामजद आरोपी सहित पच्चीस तीस लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।
दोनों जख्मी छात्रों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। वही जख्मी छात्रों ने बख्तियारपुर पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वही इस मारपीट की घटना में बड़ा ही दिलचस्प बात सामने आई है कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख पप्पू यादव को इस मारपीट का मुख्य आरोपी बनाया गया है।
थाना को दिए आवेदन में दोनो जख्मी छात्र भौरा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र गुड्डू कुमार एवं खम्हौती गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गुरुवार ग्यारह बजे दिन मे पोस्ट आफिस गली में घरेलू सामान खरीदने गए थे इसी दौरान पूर्व प्रमुख पप्पू यादव, गोलू, आयुष सिंह, निशांत, अमन, चंदन साह, अजय गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजीव पासवान, प्रमोद पासवान सहित 25 - 30 लोग थ्रीनट, देशी कट्टा, तलवार, लोहा का रड और लाठी डंडा के साथ एकाएक हम दोनों को घेर कर पकड़ लिया। वही पप्पू यादव अन्य सभी को आदेश दिया गया कि दोनों को इतना मारो की प्राण त्याग दे।आदेश मिलते ही सभी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।वही उपर्युक्त लोगो ने जेब में रखे नगदी 2600 रुपया और दोनों आदमी का मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 23 हजार है निकाल कर चलते बना।
इस संबंध में पूर्व प्रमुख पप्पू यादव से पुछे जाने पर बताया कि कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे हम वहां जाकर उन दोनों को अलग कर दिया। मारपीट का आरोप बेवूनियाद है।
इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि जख्मी छात्रों ने आवेदन दिया है। ज़ख्मी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

No comments:
Post a Comment