बिहार में अपराधियों के लिए सूट एण्ड साइट का आर्डर होना चाहिए
जाप संरक्षक पहुंचे मृतक अमित शाह के परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त करने
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा......अपराधियों की जगह जेल नही....जो ऐसे अपराधियों को मारेगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
उक्त बातें सहरसा दौरे पर पहुंचे मधेपुरा सांसद सह जन-अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कही.....दरअशल बीते एक दिसम्बर को सहरसा के कोसी चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने खगड़िया जिले के पीरनगरा गांव निवासी अमित साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना तब हुई थी जब वो अपने रिस्तेदार के यहां एक समारोह में भाग लेने आए हुए थे। आज सांसद पप्पू यादव कोसी चौक स्थित मृतक के परिजन के घर पहुंचे और परिवार वालों को सांतावना दी।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अपराधी को नेता और दल दामाद के तरह रखेंगे और अपराधी ही वोट का मालिक होगा।समाज के आइकॉन बनेंगे तो यह अपराधी समाज और मानवता के लिए नासूर नही बनेगा तो क्या बनेगा। ऐसे अपराधी का जगह जेल नही है। ऐसे अपराधियों को जो मारेगा उसे हम पांच लाख रुपया इनाम देंगे। ऐसे अपराधियों को मार देने की जरूरत है। एक आदमी खड़ा था और सीधा गोली मार दिया गया। सरकार से मांग करता हूँ कि दो महीने के अंदर स्पीडी ट्रॉयल चलाकर कारवाई की जाए।
सहरसा ही नही पूरा बिहार दहशत में है। अब अपराधी तय करता है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कौन बनेगा। बिहार में सीधा सूट एण्ड साइट की जरूरत है। बिहार में जो अपराधी हिस्ट्री सीटर है उसे सीधा गोली मार देना चाहिये। उन्हें जिंदा रहने का राइट नही है। जिसने आम लोगों के जीवन को मजबूर कर दिया है।
जाप संरक्षक पहुंचे मृतक अमित शाह के परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त करने
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा......अपराधियों की जगह जेल नही....जो ऐसे अपराधियों को मारेगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
उक्त बातें सहरसा दौरे पर पहुंचे मधेपुरा सांसद सह जन-अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कही.....दरअशल बीते एक दिसम्बर को सहरसा के कोसी चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने खगड़िया जिले के पीरनगरा गांव निवासी अमित साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना तब हुई थी जब वो अपने रिस्तेदार के यहां एक समारोह में भाग लेने आए हुए थे। आज सांसद पप्पू यादव कोसी चौक स्थित मृतक के परिजन के घर पहुंचे और परिवार वालों को सांतावना दी।
सहरसा ही नही पूरा बिहार दहशत में है। अब अपराधी तय करता है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कौन बनेगा। बिहार में सीधा सूट एण्ड साइट की जरूरत है। बिहार में जो अपराधी हिस्ट्री सीटर है उसे सीधा गोली मार देना चाहिये। उन्हें जिंदा रहने का राइट नही है। जिसने आम लोगों के जीवन को मजबूर कर दिया है।

No comments:
Post a Comment