बाइक का एक्सीलेटर तेज करने मात्र से उत्पन्न हुआ विवाद
कम उम्र के युवा नशा का आदि हो छोटी छोटी बातों पर देते हैं बड़ी घटना को अंजाम ...
सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-
आखिर क्या हो गया है सहरसा को ? क्यों खत्म हो रहा है खाकी का खौफ ? कहां जा रहा है आज के युवा ! आज दिनदहाड़े दवा प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह को एक युवक ने चाकू से कई जगह हमले कर के बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
ज़ख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के सबंध में पीड़ित जख्मी युवक आशीष कुमार सिंह बताते हैं कि वे सदर थाना के गौतम नगर, वार्ड न0 12 स्थित अपने आवास से बाईक से काम पर निकले थे। घर से महज थोड़ी दुर पर ही बीच रास्ते में बाईक पर एक युवक बैठा था। आशीष जैसे ही निकट पहुंचे की उस युवक ने पूछा की तुम अपनी गाड़ी का एक्सलेटर इतनी तेज आवाज में कर के गाड़ी क्यों चलाते हो ? आशीष ने कहा की ठंढ की वजह से गाड़ी बन्द हो जाती थी, इसलिए एक्सलेटर तेज करना उनकी विवशता थी। बस इसी बात पर पहले तो उस युवक ने आशीष को भद्दी-भद्दी गाली देने की शुरुआत की, आशीष ने इसका विरोध किया कि बस इतनी सी बात पर वह युवक अपनी बाईक से उतरा और चाक़ू से आशीष पर ताबड़तोड़ हमले करने लगा।
इस घटना के बाद एक बहुत बड़ा सवाल आज यह उठ गया है कि क्या हो गया है आज के युवा वर्ग को कहां जा रहा है हमारा समाज। छोटे छोटे मसले को लेकर चाकूबाजी से लेकर गोली मार मौत के घाट इंसाफ को उतार दिया जा रहा है। यहां बताते चलें कि गत दिनों एक युवक के पैर पर बाइक चढ़ जाने से छोटे मसले को लेकर गोली मार एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी।

No comments:
Post a Comment