एक पक्ष के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर पुलिस ने की कार्रवाई
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नं 13 स्थित रंगिनियां बटौआ बहियार में विवादित जमीन पर लगी धान की फसल काटने के विवाद में बख्तियारपुर पुलिस ने एक पक्ष के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं इस मामले में एक पक्ष की ओर से कुल चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। एक पक्ष के सलखुआ थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी मो सुबहान ने अपने आवेदन में कहा है कि बटोआ स्थित बहियार में 3 बीघा 14 कट्ठा 10 धूर जमीन में मेरे द्वारा धान की फसल लगाया गया। इसी धान की फसल को मो इमतियाज अहमद, मो समशूल उर्फ रामफल, अरशद कादरी एवं चांद हासमी ने हथियार के बल पर मजदूरो से कटवा रहा था कि स्थल पर पहुंच कर मेरे द्वारा मना किया गया तो उन लोगो के द्वारा मुझे हथियार सीना पर सटा दिया गया। इसके बाद रंगदारी में दो लाख रूपया मांग करते करते हुए कहा गया कि रंगदारी नहीं दोगे तो खेत के आसपास नजर मत आना।
इस बावत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। नामजदो में से दो व्यक्ति मो इमतियाज अहमद और मो समशूल उर्फ रामफल को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

No comments:
Post a Comment