Monday, 19 November 2018

सिमरी बख्तियारपुर ब्रांच में केनरा बैंक का 113 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

1906 ई में कर्नाटक के एक छोटे शहर से बैंक की शुरुआत संस्थापक अम्बल सुब्बाराव ने की थी

सिमरी बख्तियारपुर ब्रांच में शाखा प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर चित्र पर किया माल्यार्पण

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार पोस्ट आफिस के समीप स्थित केनरा बैंक में सोमवार को केनरा बैंक के 113 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। 
बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार, लिपिक नवीन कुमार, कैशियर जयकिशन कुमार एवं विपनन पदाधिकारी सर्वजित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संस्थापक अम्बल सुब्बाराव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि ग्राहकोन्मुखता के लिए व्यापक रूप से जाने-जानेवाले केनरा बैंक की स्थापना एक महान दूरद्रष्टा एवं समाज सेवी अम्मंबाल सुब्बाराव पै द्वारा जुलाई 1906 में कर्नाटक के एक छोटे से पत्तन शहर, मंगलूर में की गयी थी।
पिछले एक सौ वर्षों में बैंक ने अपनी प्रगति के पथ पर कई मंज़िलें तय की हैं । केनरा बैंक का विकास आश्चर्यजनक था, विशेषकर 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद , भौगोलिक पहुँच और ग्राहक संवर्गों की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर की हैसियत प्राप्त की है । 

अस्सी के दशक में बैंक के व्यापार का विविधिकरण देखने को मिलता है । जून 2006 में बैंक ने भारतीय बैंकिंग उद्योग में एक शताब्दी पूरी कर ली । बैंक की सक्रिय यात्रा में कई महत्वपूर्ण मील-पत्थर हैं । आज केनरा बैंक भारतीय बैंकिंग की बिरादरी में एक अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि केनरा बैंक अपने सामाजिक दायित्वों का भी बखुबी निर्वहन करती है।
इस मौके पर मो मोद्दसीर,मो मशब,मो हसनैन मोहसीन,ओम मोर्टर के प्रो मुन्ना भगत, एमएस रामअतुल के प्रो श्यामल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments: