Friday, 9 November 2018

हटियागाछी में काली पुजा के मौके पर भव्य मैया जागरण आयोजित

एसडीओ, डीएसपी ने फीता काट दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने भी घंटों कार्यक्रम का लुत्फ उठाया

रात भर कॉलकता के भास्कर एवं शप्पू ग्रुप के कलाकारों ने समां बांधे रखा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
नगर पंचायत क्षेत्र के हटिया गाछी में आयोजित काली पुजा के मौके पर गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि को दो दिवसीय भव्य मैया जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई। 
एसडीओ अरविंद कुमार, डीएसपी मृदुला कुमारी, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, वार्ड पार्षद चंद्रमणि, भाजपा नेता नीलम भगत, कार्यक्रम का आयोजक सुरेंद्र भगत, श्रवण भगत, कामलेशरी भगत, सुशील जायसवाल, डॉ आनद भगत,पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, संजीव भगत आदि ने पहले फीता काट फिर दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पहुचे सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने उस तरह के कार्यक्रम के लिये आयोजक सुरेंद्र भगत की तारीफ करते हुए घंटो बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। सांसद के पहुचने पर सुरेंद्र भगत ने सासंद को माला पहनाकर स्वागत किया। 
इससे पूर्व काली मंदिर में बुधवार को काली मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस काली स्थान में उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा भव्य काली मां सहित अन्य देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। मंगलवार की मध्य रात काली मैया का पुरोहित के द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। काली पूजा को लेकर गुरुवार एवं शुक्रवार को दिन में आरती, महा प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। 
वही मैया जागरण का उद्घाटन उपरांत गणेश स्तुति से जागरण की शुरुआत के बाद देश के नामचीन कलाकारों जिसमें मुंबई की वैष्णवी, कोलकाता की विशाल ओझा, झारखंड धनबाद की दीपिका ओझा, धैला डांसर बासुकीनाथ, झारखंड की धीरज एवं दिल्ली के प्रसिद्ध भास्कर ग्रुप के नृत्य नाटिका एवं कोलकाता शप्पू इंस्ट्रुमेंटल सॉन्ग पर मैया जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को रात भर झुमने पर मजबूर कर दिया। 
मां काली पूजा मेला समिति के मुख्य आयोजक एवं जजमान सुरेंद्र भगत, श्रवन भगत, विजय गुप्ता, डॉ आनंद भगत, डॉ उमेश भगत, ललन भगत, मिथिलेश भगत, प्रेम भगत, सोनी, निकिता, प्रियंका, निभा, मौसम, आंचल, निधि, काजल, सुभाष, पंकज भगत, डेरिंग मोनू, सचिन, राहुल, पल्लवी, सुभाष,  नितेश,  राजेश, जितेश, रंजीत,  गुलशन, सनी,  ओम,  हिमांशु, सागर, अमर,  दिवाकर, सोनू, हर्ष,  अमित हरिनंदन, सोनू, रिकी, राज, मिस्टर, प्रिंस, बुद्ध आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। 

No comments: